{"_id":"8705fd86938d3f301a9266b63c6f3029","slug":"shef-make-pulav-for-more-than-2-50-lakhs-people-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव
Tue, 04 Aug 2015 09:49 AM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर उजाला और बीएसएनएल की प्रस्तुति मां तुझे प्रणाम के तहत सोमवार को सद्भावना पुलाव कार्यक्रम पूरे उत्साह और सौहार्द के बीच संपन्न हुआ। शहर के लोगों के प्यार और दो लाख मुट्ठी चावल से बने इस पुलाव को हर वर्ग के लगभग ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों ने खाया।
मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव
2 of 10
सौहार्द के इस पुलाव का मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च के साथ ही प्रमुख चौराहों, बाजारों, सरकारी, अर्द्धसरकारी दफ्तरों, कॉलोनियों और शिक्षण संस्थाओं में वितरण किया गया। इसके अलावा शहर के 35 से ज्यादा केंद्रों पर स्टॉल लगाकर पुलाव बांटा गया। सुबह सात बजे से शुरू हुआ पुलाव का वितरण देर शाम तक चला।
मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव
3 of 10
बच्चा पार्क स्थित पं. प्यारे लाल शर्मा स्मारक में सुबह साढ़े पांच बजे से चारों धर्मों के गुरुओं की मौजूदगी में पुलाव बनना शुरू हुआ। इसका वितरण सवेरे सात बजे से ही शुरू हो गया। सबसे पहले इसका वितरण धार्मिक स्थलों पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव
4 of 10
इसके बाद शहर के 35 प्रमुख स्थलों के साथ सरकारी कार्यालयों और कॉलोनियों में तक पुलाव पहुंचाया गया। इस तरह देर शाम तक करीब ढाई लाख लोगों ने सद्भावना पुलाव को खाया।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम: ढाई लाख लोगों ने खाया सद्भावना पुलाव
5 of 10
दूसरी तरफ, पं. प्यारे लाल शर्मा स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में जुटे प्रशासनिक, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, नेताओं, व्यापारियों और समाजसेवियों ने सद्भावना पुलाव चखा। इस दौरान जिलाधिकारी पंकज यादव ने कहा कि अमर उजाला हमेशा ही राष्ट्रीय और सामाजिक सोच के साथ कुछ अलग करता रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।