{"_id":"cdc06fa6d80d3b820be3c7aa2f9a2b9a","slug":"solar-impulse-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें
Fri, 20 Mar 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 20 Mar 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन
काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सौर ऊर्जा से चलने वाले दुनिया के इकलौते विमान सोलर इंपल्स-2 ने गुरुवार की सुबह 5:12 बजे बाबतपुर से म्यांमार के मांडले एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। उड़ान की तैयारी दो घंटे पहले से ही शुरू हो गई थी। इंपल्स टीम के सदस्यों ने कॉकपिट में बैठे पायलट बरट्रेंड पिकार्ड को मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं और चंद सेकेंड में ही विमान के प्रोपेलर्स (पंखे) ने पूरी रफ्तार पकड़ ली।
काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें
2 of 9
इसी के साथ काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर ‘सूर्यदूत’ बुद्ध की धरती म्यांमार के लिए निकल पड़ा। इस तरह ऐतिहासिक सफर पर निकला यह विमान शब-ए-बनारस से सुबह-ए-बनारस तक का नजारा लेकर अपने पांचवें पड़ाव के लिए रवाना हुआ। विमान शाम सात बजे मांडले में लैंड भी कर गया।
काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें
3 of 9
स्विस पायलट पिकार्ड रात दो बजे ही होटल से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। उड़ान भरने से पहले एयरपोर्ट की लॉबी में अभियान दल के सदस्यों के साथ उनकी मीटिंग हुई। एक्सपर्ट टीम ने उन्हें अगले सफर से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें
4 of 9
इंपल्स-2 की रवानगी के लिए अभियान दल के सदस्यों के साथ ही बाबतपुर की सुरक्षा में लगे जवान भी पूरी तरह से मुस्तैद थे। स्विट्जरलैंड दूतावास की टीम भी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट पर सक्रिय रही।
विज्ञापन
काशी से आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर उड़ा ‘सूर्यदूत’, देखिए तस्वीरें
5 of 9
एयरपोर्ट निदेशक एसके मल्लिक, सुरक्षा अधिकारी एचके ब्रह्मा के साथ ही
एटीसी, फायर और वाच टॉवर के प्रभारी भी इस ऐतिहासिक उड़ान के टेकऑफ के
इंतजार में पूरी रात एयरपोर्ट पर डटे रहे। रात 11 बजे यह विमान डेल्टा
टैक्सी-वे से होते हुए एप्रन पर पहुंचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।