{"_id":"5354232d83ed6bdb987f02a0f728e54f","slug":"sp-chief-reached-in-saifai-mahotsav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
Wed, 30 Dec 2015 09:11 AM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफई महोत्सव के भव्य पंडाल पर लोक कलाकारों के मधुर फाग गायन ने रस
बरसाया। गायकों ने फाग गायन के माध्यम से जमकर अखिलेश सरकार की तारीफों के
पुल बांधे। सपा मुखिया करीब चार घंटे तक मंच पर जमे रहे। उन्होंने गायकों
का उत्साह बढ़ाते हुए फाग गायन का जमकर आनंद उठाया।
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
2 of 8
फाग गायन कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने यहां आकर फाग गायकों की मन की मुराद पूरी कर दी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पंडाल पहुंचे मुलायम सिंह शाम करीब साढ़े चार बजे कार्यक्रम खत्म होने पर ही उठे।
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
3 of 8
सपा मुखिया के सामने फाग गायकों ने दोगुने उत्साह से फाग गाई। गायन की शुरूआत कटेखेरा के मुन्नीलाल उर्फ भगवान दास, सहदेव किशनपुर, सुरेंद्र सिंह नगला मदनपुरा और रक्षपाल सिंह ने यूपी सरकार के कामकाज की प्रशंसा करते हुए की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
4 of 8
फाग गायकों ने धर्म नीति का साथ दिया, धर्मराज राजा हुए, आज आए फगुआ बीच मझार, नेताजी का स्वागत बारंबार। पीजीआई दओ खुलवाय, बिटिया गावें गीत मल्हार, अमर रहे यूपी सरकार। जबतक प्रान रहे खलना में, मेरी अरज को सुन लीजो, संग सपा को दीजो, अटल राज अब तुम्हरो रहिय, बांध गांठ तुम लीजो आदि फाग प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। फाग गायकों ने चिमटा, झींका, मजीरा और ढोलक की ताल पर महाभारत के कौरव- पांडव समेत कई प्रसंग पर फाग गाई।
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में दिखा मुलायम का निराला अंदाज, देखिए तस्वीरें
5 of 8
दुशासन व द्रोपदी प्रसंग पर आधारित मेरी टेर सुनिओ दीनदयाल, सभा में द्रोपद करे पुकार और उद्धव-गोपिका प्रसंग पर आधारित विनय करूं कर जोर, श्याम बिन का करें बदन मलीन फाग प्रस्तुति से रस बरसाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।