सब्सक्राइब करें

सपाइयों ने शिवसेना नेता को मंच से घसीटकर पीटा

ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 01 Dec 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन

सपाइयों ने शिवसेना नेता को मंच से घसीटकर पीटा

sp workers beat shiv sena leader.

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कस्बे के पशुपति गेस्ट हाउस में चल रही शिवसेना की बैठक में घुसे सपाइयों ने शिवसेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी को सरेआम मंच से घसीटकर मीटिंग में ही उनकी पिटाई कर दी। सपा कार्यकर्ताओं के दुस्साहस से शिवसेना की मीटिंग में अफरा तफरी मच गई।

Trending Videos

सपाइयों ने शिवसेना नेता को मंच से घसीटकर पीटा

sp workers beat shiv sena leader.

दोनों ओर से हुए टकराव में गेस्ट हाउस में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने पिटे शिवसेना नेता और सपा कार्यकर्ताओं समेत दोनों पक्ष के चार लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे एक सपा कार्यकर्ता और शिवसेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी रितुराज तोमर की निजी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने शिवसेना नेता को मंच से घसीटकर पीटा

sp workers beat shiv sena leader.

पशुपति गेस्ट हाउस में रविवार को देर शाम करीब सात बजे शिवसेना की मीटिंग चल रही थी। सपा लोहिया वाहिनी प्रकोष्ठ के जिला सचिव रवि गुर्जर अपने साथियों के साथ अचानक यहां पहुंचे। उन्होंने मीटिंग में दाखिल होते ही मंच पर बैठे शिवसेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी रितुराज तोमर को मंच से खींचा और पीटना शुरू कर दिया।

सपाइयों ने शिवसेना नेता को मंच से घसीटकर पीटा

sp workers beat shiv sena leader.

रितुराज ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में ही दूल्हापुर के रहने वाले हैं और उनके व रवि गुर्जर के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा था। मारपीट के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। रवि गुर्जर और उनके साथियों ने पशुपति गेस्ट हाउस में भी इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की। कुर्सियां और वहां रखा सामान को तोड़ दिया। करीब आधे घंटे तक मारपीट होती रही।

विज्ञापन

सपाइयों ने शिवसेना नेता को मंच से घसीटकर पीटा

sp workers beat shiv sena leader.

इंस्पेक्टर ठाकुरद्वारा ने बताया कि सपा कार्यकर्ता रवि गुर्जर निवासी जमनावाला ठाकुरद्वारा, मोहित पुत्र जयराम निवासी होलिका मंदिर ठाकुरद्वारा और शिवसेना नेता रितुराज तोमर पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम दूल्हापुर पट्टी जाट और संजीव चौहान पुत्र बुद्धराज सिंह निवासी मोहल्ला पीपल टोला ठाकुरद्वारा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed