फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

Fri, 11 Dec 2015 06:11 AM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 06:11 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

Special arrangement for Modi shinjo tour to Varanasi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो अबे को काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती दिखाने के लिए होने वाली तैयारियों की कमान गुरुवार को विदेश मंत्रालय के अफसरों ने संभाल ली। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

Special arrangement for Modi shinjo tour to Varanasi.

55 फीट लंबे प्लाईवुड के खास प्लेटफार्म से होने वाली आरती के मुख्य आयोजन स्थल से लेकर घाट के भवनों,छतों समेत हर कोने को फूलों की वंदनवारों और गुलदत्तों से सजाया जाएगा। जब मोदी-शिंजो रेड कारपेट से होकर आरती स्थल की ओर गुजरेंगे तब सीढ़ियों की राह बेला, गुलाब, रजनीगंधा के फूलों से महकती रहेगी। इस आरती का 52 देशों में सीधा सजीव प्रसारण किया जाएगा।

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

Special arrangement for Modi shinjo tour to Varanasi.

मोदी-शिंजो के लिए 10 फीट चौड़ा प्लाईवुड का रैंप तैयार किया जा रहा है। सौ फीट लंबे और 30 फीट चौड़े नौ प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। इन प्लेटफार्म पर विशिष्ट मेहमानों के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

Special arrangement for Modi shinjo tour to Varanasi.

इस खास आयोजन का जिम्मा संभालने वाली अंतरराष्ट्रीय इवेंट कंपनी विज क्राफ्ट के अधिकारी विजय कुमार प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक प्लेटफार्म तैयार कर विदेश मंत्रालय को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। रात को ओस गिरने की वजह से रेंप खराब होने का डर है, इसलिए रेड कारपेट शनिवार की सुबह बिछाई जाएगी।

विज्ञापन

तस्वीरें: वाराणसी में फूलों की राह से गुजरेंगे मोदी-शिंजो

Special arrangement for Modi shinjo tour to Varanasi.

आरती के इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए 10 कुंतल से अधिक फूल मंगाए गए हैं। इसमें कुछ विदेशी फूल भी शोभा के लिए लगाए जाएंगे। भवनों के बारजों, छतों, मंदिरों के शिखरों से लेकर आरती के खंभों, छतरियों को गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा और बेला के फूलों की वंदनवारों, झूमरों से सजाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed