फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जब अर्द्धनग्न मिले प्रोफेसर और छात्रा, जमकर हुई धुनाई

Fri, 15 May 2015 03:21 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन

तस्‍वीरें: जब अर्द्धनग्न मिले प्रोफेसर और छात्रा, जमकर हुई धुनाई

Student was caught in a compromising position with teacher

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल बृहस्पतिवार को एक और मामले में फंस गया। धर्मपाल कर्नलगंज में इलाहाबाद बैंक के एटीएम के पास स्थित अपने घर में एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

(सभी फोटो- अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद )

तस्‍वीरें: जब अर्द्धनग्न मिले प्रोफेसर और छात्रा, जमकर हुई धुनाई

Student was caught in a compromising position with teacher

अर्द्धनग्न अवस्था में मिले शिक्षक को छात्र घर से जूते, चप्पलों से पीटते हुए थाने ले आए। उसके मुंह पर गोबर भी पोत दिया गया। थाने पर भी धर्मपाल की धुनाई की गई। स्थिति बिगड़ने लगी तो छात्रों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया। छात्रा की तहरीर पर धर्मपाल के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।

तस्‍वीरें: जब अर्द्धनग्न मिले प्रोफेसर और छात्रा, जमकर हुई धुनाई

Student was caught in a compromising position with teacher

संगीत विभाग की छात्रा ने बुधवार को ही एसोसिएट प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। छात्रा ने बृहस्पतिवार को ही वोमेंस एडवायजरी बोर्ड (वैब) के समक्ष लिखित शिकायत की है। चर्चा के दौरान ही हल्ला मचा कि आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर कर्नलगंज में अपने मकान के तीसरे तल पर एक छात्रा के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्‍वीरें: जब अर्द्धनग्न मिले प्रोफेसर और छात्रा, जमकर हुई धुनाई

Student was caught in a compromising position with teacher

यह सुनते ही वोमेंस एडवायजरी बोर्ड (वैब) में मौजूद छात्र, मीडिया कर्मियों के साथ उसके घर पहुंच गए। छात्रों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। पायजामा पहने एसोसिएट प्रोफेसर धर्मपाल ने दरवाजा खोला। छात्र उसको धक्का देते हुए भीतर घुस गए। अंदर के कमरे में एमए की कीडगंज की रहने वाली छात्रा मिली। उसके भी कुछ कपड़े पास पड़े हुए थे। छात्रा पहले तो सकपकाई लेकिन जब छात्रों ने एसोसिएट प्रोफेसर को पीटना शुरू कर दिया तो उसने कहा कि उसका उत्पीड़न किया जा रहा था।

विज्ञापन

तस्‍वीरें: जब अर्द्धनग्न मिले प्रोफेसर और छात्रा, जमकर हुई धुनाई

Student was caught in a compromising position with teacher

इसके बाद छात्रों ने एसोसिएट प्रोफेसर को कपड़ा पहनने का भी मौका नहीं दिया। वह उसे पीटते और धक्का मारते घर से बाहर से आए। इसी बीच किसी ने उसके मुंह पर गोबर पोत दिया। दर्जनों की भीड़ एसोसिएट प्रोफेसर को पीटते हुए थाने पर ले आई तो पुलिस भी दंग रह गई। थाने पर छात्रों की संख्या बढ़ती गई। शिक्षक को पीटा जाता रहा तो पुलिस ने बचाने के लिए उसे हवालात में डाल दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed