फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश

Mon, 31 Aug 2015 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 31 Aug 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश

suitcase Recovered by police in sheena murder case

बेहद सनसनीखेज और उलझे शीना हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को एक अहम सुराग के तौर पर उस सूटकेस को इंद्राणी के घर से बरामद कर लिया, जिसमें कथित तौर पर मिखाइल को मार कर उसकी लाश को बंद किया जाना था।

तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश

suitcase Recovered by police in sheena murder case

मिखाइल ने आरोप लगाया था कि शीना को मारने से पहले इंद्राणी उसका कत्ल करना चाहती थी।  इसके साथ ही पुलिस ने उस सुपारी किलर को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसे मिखाइल को मारने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके साथ ही पुलिस मामले के प्रमुख आरोपियों संजीव खन्ना और ड्राइवर को रायगढ़ स्थित वारदात स्थल ले गई। वहां भीड़ जमा होने की वजह से वारदात का नाट्य रूपांतरण नहीं हो सका और पुलिस बैरंग लौट आई।

तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश

suitcase Recovered by police in sheena murder case

इधर, शीना की लाश का ठिकाना तलाशने में पुलिस की मदद करने वाले ग्रामीण ने बताया कि पहली बार जब उसने इसे देखा तो यह कंकाल बन चुकी थी।ऐसी खबरें आ रही हैं कि तीन साल पहले शीना को मारने को लेकर संजीव खन्ना और इंद्राणी विरोधाभासी दावे कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं और न ही जांच की प्रगति के बारे में कुछ बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश

suitcase Recovered by police in sheena murder case

बहरहाल, इस हत्याकांड में नया मोड़ तब आया जब मिखाइल की ओर से कहा गया कि इंद्राणी उसकी भी हत्या करना चाहती थी और इसके लिए नशीला पेय पिलाकर बेहोश करने की कोशिश की गई थी।इंद्राणी के वर्ली स्थित फ्लैट से सूटकेस बरामद होने से मिखाइल का यह दावा पुख्ता होता जा रहा है कि वह उसे भी मार डालना चाहती थी। हालांकि पुलिस ने इस थ्योरी की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश

suitcase Recovered by police in sheena murder case

दोपहर करीब दो बजे खार पुलिस थाने से पुलिस शीना की हत्या के आरोपी संजीव और ड्राइवर को टाटा सूमो गाड़ी में लेकर निकली लेकिन न्यूज चैनल के रिपोर्टर उनका पीछा करने लगे। मीडिया चैनलों की गाड़ियां भी लगभग पुलिस वैन के साथ-साथ थीं लेकिन खालापुर टोल नाके से पुलिस ने उन्हें चकमा देते हुए मार्ग बदल दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed