फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!

Thu, 22 Oct 2015 12:28 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!

girl murdered little boy to revenge of rape

अलीगढ़ के खैर कस्बे के मोहल्ला उपाध्याय में दुष्कर्म के बदले की भावना से सुलगती एक 13 वर्षीय किशोरी ने पांच साल के बालक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। शव को जलाने का भी प्रयास किया। बाद में अधजला शव पॉलीथिन में रखकर ईंटों में छिपा दिया। (सभी फोटो: अभिषेक शर्मा, अमर उजाला अलीगढ़)

तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!

girl murdered little boy to revenge of rape

बुधवार की सुबह घटना का खुलासा होने पर लोग भड़क गए और घटना के पीछे किसी तांत्रिक का हाथ होने का अंदेशा जताते हुए हत्या को नरबली करार देकर सुभाष चौक पर शव रखकर अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें शांत किया गया। इस जघन्य हत्या का कारण पुलिस ने बालक के पिता द्वारा किशोरी से दुष्कर्म बताया है। फिलहाल आरोपी किशोरी पुलिस हिरासत में है।

तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!

girl murdered little boy to revenge of rape

इंस्पेक्टर खैर के अनुसार दलित रिंकू पुत्र चंद्रपाल का इकलौता बेटा अमित (5) घर के बाहर खेल रहा था। एक 13 वर्षीय किशोरी उसे बहलाकर ले गई। उसे नशा करने की लत है। वह अमित को बहलाकर एक प्लॉट पर ले गई जहां उसकी गर्दन व पेट काटने के बाद ईटों से कुचल कर हत्या कर दी। इसके बाद पोलिथिन और कागज एकत्रित कर शव पर केरोसीन डालकर जलाने का प्रयास किया। शव नहीं जलने पर उसे पॉलीथिन में रखकर ईंटों में दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!

girl murdered little boy to revenge of rape

बालक के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हो गए खोज-बीन में उन्हें किशोरी द्वारा बच्चे को ले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद जब उसकी तलाश शुरू हुई तो वह देर रात सोमना रोड स्थित दरगाह के पास सोती मिली। पूछताछ के लिए बच्चे के परिजन उसे अपने घर ले आए, पर उसने कुछ नहीं बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती दिखाई तो उसने हत्या की बात कबूल ली।

विज्ञापन

तस्वीरें: 13 साल की लड़की ने पांच साल के बच्चे को मार डाला!

girl murdered little boy to revenge of rape

उसके अनुसार, अमित के पिता ने दो दिन पहले उसके साथ नशे का लालच देकर दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर थप्पड़ भी मारा था। इसी बात से कुपित होकर उसने बदले में अमित की हत्या कर दी। पूछताछ में उसने यह भी माना कि बालक की हत्या उसने अकेले की है। मगर स्थानीय लोगों का तर्क था कि किशोरी अमित को पहले पथवारी देवी मंदिर के पास से ले गई और फिर करबला में ले जाकर मार डाला। यह किसी तांत्रिक की मदद से सिद्धी प्राप्ति के लिए नरबली का मामला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed