{"_id":"0ee6616011752902eef408f9d4b03fe1","slug":"ten-facts-about-kanpur-communal-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा की 10 बड़ी बातें, आप भी जानिए","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा की 10 बड़ी बातें, आप भी जानिए
Sun, 25 Oct 2015 12:14 PM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा की 10 बड़ी बातें, आप भी जानिए
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के दर्शनपुरवा इलाके में शुक्रवार देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान दूसरे धर्म के बैनर फाड़ने से उठे विवाद ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। सुबह से ही इलाकाई जनता और हिन्दू संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए और नारेबाजी कर कालपी रोड पर जाम लगा दिया। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर)
कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा की 10 बड़ी बातें, आप भी जानिए
2 of 10
महिलाओं ने संभाला मोर्चा: पुलिस ने लाठीचार्ज कर युवकों और पुरुषों को खदेड़ दिया। इसके बाद महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। भारी तादाद में महिलाएं डंडा और झंडा लेकर घरों से बाहर निकल आईं। जुलूस बनाकर धार्मिंक नारे लगातीं दर्शनपुरवा से जरीब चौकी चौराहा तक पहुंच गईं। पुलिस के बार-बार कहने के बाद भी महिलाएं घंटों सड़क पर डटी रहीं। आखिर में सीओ कलक्टरगंज ममता कुरील, महिला थाना प्रभारी अंजना वर्मा ने फोर्स के साथ वहां पहुंच कर स्थिति को संभाला।
कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा की 10 बड़ी बातें, आप भी जानिए
3 of 10
एसओ और आरआई को लगी गोली: डीएम और एसएसपी स्थिति संभालने पहुंचे तो उन पर भी पथराव किया गया। हर गली से भीड़ निकल-निकल कर कालपी रोड पर आने लगी और पथराव करती रही। बादशाहीनाका इंस्पेक्टर द्रविड़ कुमार और पुलिस लाइन के आरआई को गोली लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा की 10 बड़ी बातें, आप भी जानिए
4 of 10
छतों से नजारा देखते रहे लोग: पुलिस के लाठीचार्ज करने पर लोग घरों में घुस गए। इसके बाद पुरुष और महिलाएं घरों की छतों पर पहुंच गई। वहां से बवाल का नजारा देखती रहीं। पुलिस ने छतों से पथराव की आशंका के चलते लोगों को वहां से हटाया। पुलिस अफसरों ने हिदायत दी कि शांतिभंग की धारा 144 लागू है अगर कोई सड़क या छत पर नजर आएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी लोग छतों और घरों के बाहर डटे रहे।
विज्ञापन
कानपुर में सांप्रदायिक हिंसा की 10 बड़ी बातें, आप भी जानिए
5 of 10
एसपी से कांस्टेबल तक ने बजाई सीटी: दर्शनपुरवा में लाठीचार्ज के बाद भीड़ को घरों के भीतर करने के लिए पुलिस ने नया तरीका अपनाया। पुलिस की उपस्थिति दर्ज करने के लिए एसपी से लेकर कांस्टेबल तक इकट्ठा हुए। जरीब चौकी चौराहा से फजलगंज चौराहा तक एक साथ सभी ने सीटी बजाई और हाथ से इशारा किया तो लोग अपने घरों में जाएं। इसका लोगों पर कोई खास असर नहीं दिखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।