फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर तोड़ने पर बेकाबू भीड़ ने की आगजनी और तोड़फोड़

Tue, 05 Jan 2016 12:20 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन

मंदिर तोड़ने पर बेकाबू भीड़ ने की आगजनी और तोड़फोड़

tension in the city after breaking temple

इलाहाबाद की शांतिपुरम कॉलोनी में सोमवार दोपहर बाद एडीए के दस्ते द्वारा अतिक्रमण करार देकर तीन छोटे मंदिर तोड़ने से नाराज लोगों ने बवाल कर दिया। मंदिर तोड़ने के विरोध में चक्काजाम के दौरान पथराव के जवाब में आरएएफ ने लाठीचार्ज और फायरिंग की तो बेकाबू भीड़ ने खूब उत्पात किया। रोडवेज की एक बस और तमाम गुमटियां जला दीं। ब्यूरो/अमर उजाला, फाफामऊ(इलाहाबाद)

मंदिर तोड़ने पर बेकाबू भीड़ ने की आगजनी और तोड़फोड़

tension in the city after breaking temple

तोड़फोड़ में कई बसों समेत तमाम गाड़ियों को खासा नुकसान पहुंचा। पथराव में आरएएफ के कई जवान जख्मी हुए तो रबर बुलेट से फायरिंग तथा लाठीचार्ज में तमाम लोग घायल हुए। आरएएफ के साथ ही शहर और देहात से भारी पुलिस फोर्स को बुलाकर स्थिति संभाली गई। देर रात तक पुलिस फोर्स इलाके में गश्त करती रही। इस घटना से कई किलोमीटर के क्षेत्र में अफरातफरी मची रही।

मंदिर तोड़ने पर बेकाबू भीड़ ने की आगजनी और तोड़फोड़

tension in the city after breaking temple

चक्काजाम से लखनऊ, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों को जाने वाले वाहन घंटों फंसे रहे। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। एडीए का दस्ता सोमवार दोपहर दो बजे जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में फाफामऊ की शांतिपुरम कॉलोनी पहुंचा। कुछ गुमटियां हटाने के बाद दस्ते के जेसीबी ने सड़क किनारे अलग जगहों पर स्थित दो छोटे मंदिर तोड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर तोड़ने पर बेकाबू भीड़ ने की आगजनी और तोड़फोड़

tension in the city after breaking temple

दस्ता गद्दोपुर गांव में लखनऊ रोड किनारे तीसरा मंदिर तोड़़ने पहुंचा तो जेसीबी में कुछ खराबी आ गई। दस्ता यहां से लौटा तभी मंदिर तोड़ने की खबर पाकर हिंदू संगठनों के तमाम लोग वहां पहुंच गए। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री पवन श्रीवास्तव, विहिप मठ-मंदिर विभाग के जिला प्रमुख शिवम द्विवेदी, बजरंग दल के सह संयोजक विजय पांडेय ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मंदिर तोड़ने का विरोध करते हुए शांतिपुरम में चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन

मंदिर तोड़ने पर बेकाबू भीड़ ने की आगजनी और तोड़फोड़

tension in the city after breaking temple

उन्होंने कहा कि सेक्टर ए में एसटीपी की जमीन पर बने धर्मस्थल को भी तोड़कर हटाया जाए वरना मंदिर वहीं बनाया जाएगा। भीड़ में आक्रोश देख गंगापार के लगभग सभी थानों की फोर्स के साथ ही आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की भी टीम बुला ली गई। भीड़ बढ़ती गई और पथराव होने लगा तो एसडीएम सोरांव दुर्गाशंकर गुप्ता ने आरएएफ के सहायक कमांडेट अलख शुक्ला को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लिखित अनुमति दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed