{"_id":"5e5459b0fcdd60ddba284af8b52c6add","slug":"tension-raise-in-bahedi-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव
Mon, 05 Jan 2015 04:39 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में बारावफात के जुलूस के दौरान नाई की मंडी पर मचा बवाल सोमवार को भी शांत नहीं हुआ। नाई की मंडी पर पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने जमकर पथराव किया। माहौल बिगड़ता देख, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने मोर्चा संभाला और हालात पर काबू पाने की कोशिश की।
आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव
2 of 7
वहीं इस मामले पर सिर्फ अल्प-संख्यकों की रिपोर्ट लिखे जाने को लेकर भाजपा में भी काफी रोष है। बारावफात के जुलूस पर हुए पथराव के बाद इलाके में अब भी तनाव बरकरार है। हालांकि सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव
3 of 7
आपको बता दें कि बीते दिन पुलिस के सामने ही ईंट-पत्थर चले, फायरिंग की गई जिससे बाजार में भगदड़ मच गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। भारी फोर्स आने के बाद ही स्थिति पर काबू पाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव
4 of 7
पुलिस चौकी के पास फूल वाली गली तिराहा एक मिश्रित आबादी क्षेत्र है। मेटाडोर और टैंपो पर म्यूजिक सिस्टम लगे हुए थे। लटके तारों को डंडे के सहारे उठाकर मेटाडोर पास कराने की कोशिश में तार टूट गए और कुछ घरों की बत्ती चली गई, इसके विरोध में ही इलाके में बवाल हो गया।
विज्ञापन
आगरा में नहीं थमा बवाल, आज फिर हुआ पथराव
5 of 7
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे जिससे अफरातफरी मच गई। दुकानों और घरों पर भी पथराव हुआ। ईंट-पत्थर लगने और भगदड़ मचने से दर्जनों लोग घायल हुए। यहां पर फायरिंग भी हुई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।