{"_id":"53c21ccbe6ebb45596f53110c5a59fab","slug":"two-buses-fired-and-threw-stones-at-the-police-station-at-kanpiyrganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बवाल: दो बसों में तोड़फोड़, थाने पर पथराव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गोरखपुर में बवाल: दो बसों में तोड़फोड़, थाने पर पथराव
Thu, 03 Dec 2015 05:30 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में बवाल: दो बसों में तोड़फोड़, थाने पर पथराव
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर के कैंपियरगंज में युवक की हत्या और मतदान के दौरान हुई मारपीट का मुकदमा दर्ज करने की मांग लेकर तीन गांव के लोग बुधवार को सड़क पर उतर गए। उन्होंने गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर सुबह दस बजे जाम लगा दिया। (ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर)
गोरखपुर में बवाल: दो बसों में तोड़फोड़, थाने पर पथराव
2 of 5
पुलिस ने जब लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस को दौड़ा लिया। गुस्साए गांव वालों ने न सिर्फ रोडवेज की दो बसों में तोड़फोड़ कर दी बल्कि एक बस और पुलिस की एक बाइक में आग लगा दी। ग्रामीण यही नहीं रुके, उन्होंने कैंपियरगंज थाने को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। इससे थाने की खिड़कियों के शीशे टूट गए। गांव वालों ने थाने में खड़ी बाइकों पर भी गुस्सा उतारा। पुलिस वालों ने थानों में छिपकर खुद को बचाया।
गोरखपुर में बवाल: दो बसों में तोड़फोड़, थाने पर पथराव
3 of 5
दोपहर बाद भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे डीएम, एसएसपी और एसपी ग्रामीण ने गांव वालों को खदेड़ा। करीब पांच घंटे बाद अपराह्न तीन बजे स्थिति सामान्य हो पाई। कैंपियरगंज के सरपतहा निवासी हरिश्चंद्र भारती के पुत्र संजय कुमार (22) का शव मंगलवार की सुबह कैंपियरगंज रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन के किनारे मिला था। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही थी, जबकि घरवाले हत्या का दावा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में बवाल: दो बसों में तोड़फोड़, थाने पर पथराव
4 of 5
हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग लेकर सरपतहा और संजय की ससुराल वनभागलपुर गांव के लोगों ने घरवालों के साथ सुबह दस बजे कैंपियरगंज बस स्टैंड चौराहे पर गोरखपुर-सोनौली मार्ग जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंचे तहसीलदार विपिन कुमार सिंह ने एसओ कैंपियरगंज रमेश मिश्र से बातचीत कर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करा दिया, लेकिन इसी बीच बसंतपुर गांव के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने मंगलवार को मतदान के दौरान हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग लेकर फिर रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर में बवाल: दो बसों में तोड़फोड़, थाने पर पथराव
5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस ने जब हल्का बल प्रयोग कर जाम समाप्त करने का प्रयास किया तो गांव वाले उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर पीएसी भी पहुंच गई लेकिन गांव वालों की संख्या अधिक देख पुलिस और पीएसी को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद गांव वालों ने और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने रोडवेज की दो बसों में तोड़फोड़ के बाद एक बस में आग लगा दी। पुलिस की एक बाइक फूंक दी और कैंपियरगंज थाना घेरकर पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने थाने में खड़ी कई बाइकों को भी तोड़ डाला। दोपहर दो बजे सूचना मिलने पर डीएम रंजन कुमार, एसएसपी लव कुमार, एसपी ग्रामीण बृजेश सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पुलिस और पीएसी ने गांव वालों को खदेड़ दिया। अपराह्न तीन बजे जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। बवाल को देखते हुए कैंपियरगंज में पीएसी और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।