फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना एक्सप्रेसवे: 10 दिन में 14 हादसे, 7 की मौत

Mon, 11 Jan 2016 09:08 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे: 10 दिन में 14 हादसे, 7 की मौत

yamuna express :10 days 14 accident and 7 people died

यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का रोमांच लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। बेलगाम स्पीड से दौड़ते वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा सर्दी के मौसम में भी एक्सप्रेसवे पर वाहनों के टायर फटने का सिलसिला जारी है। कोहरा भी अपना कहर बरपा रहा है। पिछले 10 दिन में एक्सप्रेसवे पर 14 हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। 49 लोग घायल हुए हैं। मथुरा जिले में 42 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर जनवरी में हादसों का ग्राफ बढ़ा है। एक दिन भी बिना हादसे के नहीं गुजर रहा है।


कुशल प्रताप/अमर उजाला, मांट

यमुना एक्सप्रेसवे: 10 दिन में 14 हादसे, 7 की मौत

yamuna express :10 days 14 accident and 7 people died

आंकड़ों पर गौर करें तो हर 48वें घंटे में एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक मौत हो रही है। एक जनवरी से 10 जनवरी तक 14 हादसे हुए हैं। सबसे अधिक हादसे टायर फटने से हुए। रफ्तार की इस सड़क पर अक्सर लोग स्पीड का ध्यान नहीं रखते हैं और ऐसे में गाड़ियों के टायर गर्म होकर फट जाते हैं। कई बार आवारा जानवर, कोहरा और चालक को नींद आने के कारण भी हादसे हुए हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे: 10 दिन में 14 हादसे, 7 की मौत

yamuna express :10 days 14 accident and 7 people died

बीते 10 दिन में हुए हादसे
1 जनवरी-माइल स्टोन 97 पर बाइक रिक्शा से टकराई, चार घायल।
2 जनवरी-माइल स्टोन 132 पर बाइक कोहरे में डिवाडर से टकाराई, दो घायल।
3 जनवरी-माइल स्टोन 70 पर टायर फटने से सेंट्रो कार सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल।
5 जनवरी-किलोमीटर 69 पर नोएडा से आ रही कार नीलगाय से टकराई, चार घायल, एक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे: 10 दिन में 14 हादसे, 7 की मौत

yamuna express :10 days 14 accident and 7 people died

7 जनवरी-किलोमीटर 73 पर थाना नौहझील क्षेत्र में पुलिस की बोलेरो टायर फटने से पलटी, दरोगा सहित छह लोग घायल। 8 जनवरी-माइल स्टोन 63 पर थाना नौहझील क्षेत्र में घने कोहरे में 14 वाहन भिड़े। एक की मौत, 26 लोग घायल। 10 जनवरी-माइल स्टोन 79 पर कोतवाली सुरीर क्षेत्र में क्वालिस कार का टायर फटने से पलटी, चार महिलाओं की मौके पर मौत, चार घायल उनमें से एक और ने दम तोड़ा।

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे: 10 दिन में 14 हादसे, 7 की मौत

yamuna express :10 days 14 accident and 7 people died

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण-यमुना एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति से अधिक गति में गाड़ी दौड़ाने और स्पीड का लुत्फ उठाने के प्रयास में रूपेंद्र गुप्ता का पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में उनकी पत्नी अनामिका दत्ता, बेटी आठ वर्षीय निकिता दत्ता, 11 वर्षीय विपासा और बेटा 20 वर्षीय दिग्विजय दत्ता के अलावा साली की भी मौत हो गई। एक्सप्रेसवे के सूत्रों के अनुसार एक्सप्रेसवे पर पुराने वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति निर्धारित है। इसके लिए जगह-जगह गति नियंत्रण के सूचक बोर्ड लगे हैं। हादसे के दौरान पीड़ितों की क्वालिस गाड़ी 109 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ रही थी। इसी दौरान टायर फटने से गाड़ी का चालक शंभू संतुलन खो बैठा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed