फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर एक जैसे स्कोर पर आउट हुए दोनों ओपनर

Tue, 01 Mar 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Mar 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन

एक बार फिर एक जैसे स्कोर पर आउट हुए दोनों ओपनर

ASIA CUP: when openers out At same scores
वर्ल्ड कप से पहले खेले जा रहे एशिया कप टी-20 में भले ही 5 टीमें खेल रही हों लेकिन इस टूर्नामेंट में ढेरों बेहद दिलचस्प आंकड़े बनते दिख रहे हैं। इन्हीं ढेरों अनोखे आंकड़ों में नए आंकड़े की बात करने जा रहे हैं जब एक ही टीम के दोनों ओपनर एक समान स्कोर पर आउट हो गए।

एक बार फिर एक जैसे स्कोर पर आउट हुए दोनों ओपनर

ASIA CUP: when openers out At same scores
एशिया कप में अब तक खेले गए 6 मैचों में 6 सलामी बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके जिसमें 2 बार तो 2 टीमों के दोनों ही सलामी बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए थे। अब एक और अनोखी बात एक टीम के साथ हुई जब उसके दोनों ही सलामी बल्लेबाज एक समान स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

एक बार फिर एक जैसे स्कोर पर आउट हुए दोनों ओपनर

ASIA CUP: when openers out At same scores
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। फिर इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश के दोनों सलामी बल्लेबाज 0 पर आउट हो गए। ये टूर्नामेंट का क्रमशः चौथा और पांचवां मुकाबला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर एक जैसे स्कोर पर आउट हुए दोनों ओपनर

ASIA CUP: when openers out At same scores
अब टूर्नामेंट के छठे मैच में भी सलामी बल्लेबाज एक समान स्कोर पर आउट हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई के दोनों सलामी बल्लेबाज एक समान स्कोर 1-1 रन पर आउट हो गए। रोहन मुस्तफा और मुहम्मद कलीम 1-1 रन का योगदान दे सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed