Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Congress Chintan Shivir: Sonia Gandhi attacks Narendra Modi, Says- people are living under the shadow of fear and insecurity, minorities on target
{"_id":"627e4649697735315209a050","slug":"congress-chintan-shivir-sonia-gandhi-attacks-narendra-modi-says-people-are-living-under-the-shadow-of-fear-and-insecurity-minorities-on-target","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Congress Chintan Shivir: सोनिया का मोदी पर हमला, कहा- लोग डर और असुरक्षा के साये में, अल्पसंख्यक बन रहे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Chintan Shivir: सोनिया का मोदी पर हमला, कहा- लोग डर और असुरक्षा के साये में, अल्पसंख्यक बन रहे निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 13 May 2022 05:21 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उदयपुर में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर का आगाज किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाने साधे। कांग्रेस नेताओं को भी संगठन को लेकर नसीहतें दीं।
विज्ञापन
1 of 4
सोनिया गांधी चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में सोनिया ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी और उनके साथियों का मंत्र है मिनिमम गवर्नमेंट मैक्जिमम गवर्नमेंट और इसका मतलब है कि देश को ध्रुवीकरण की स्थायी स्थिति में रखना। अल्पसंख्यकों के प्रति क्रूरता दिखाना और राजनीतिक विरोधियों को धमकाना। जवाहरलाल नेहरू समेत अन्य नेताओं के योगदान, त्याग और उपलब्धियों को भुलाया जा रहा है। महात्मा गांधी के हत्यारों को महिमामंडित किया जा रहा है।
2 of 4
सोनिया गांधी और राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
सोनिया ने इस अवसर पर पार्टी के प्रतिनिधियों को खुले दिमाग से बातचीत करने और मजबूत संगठन व एकता का साफ संदेश जनता तक ले जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिविर एक अवसर है, जब हम भाजपा और आरएसएस के सहयोगी संगठनों की नीतियों की वजह से देश के सामने आई चुनौतियों पर, राष्ट्रीय चुनौतियों पर चिंतन और हमारे पार्टी संगठन पर सार्थक आत्मचिंतन करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारे सामने आ रही चुनौतियों से निपटने और संगठनात्मक बदलावों को लागू करने का अवसर है। शिविर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित करीब 430 कांग्रेसजन भाग ले रहे हैं।
3 of 4
कांग्रेस के चिंतन शिविर में सोनिया गांधी का भाषण पहली पंक्ति में बैठकर सुनतीं प्रियंका गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
मोदी पर बरसी सोनिया
गांधी ने कहा कि यह दर्दनाक रूप से साफ हो चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगियों के बार-बार बोले जाने वाले मैक्जिमम गवर्नमेंट, मिनिमम गवर्नमेंट के जुमले का आशय क्या है। इसका मतलब है कि देश को ध्रुवीकरण की स्थायी अवस्था में बनाए रखना। लोगों को लगातार डर और असुरक्षा के माहौल में रखना। इसका मतलब है कि अल्पसंख्यकों पर क्रूरता करना और उनके साथ अत्याचार करना, जो हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है और हमारे गणराज्य के बराबरी से नागरिक हैं। इसका मतलब है कि हमारी सदियों पुरानी बहुलतावाद का इस्तेमाल कर हमें बांटना और एकता और विविधता के सावधानीपूर्वक बनाए गए ताने-बाने को उध्वस्त करना। इसका मतलब है कि राजनीतिक विरोधियों को धमकाना और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करना। उन्हें जेल में डालना और इसके लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करना। संवैधानिक संस्थाओं को अवमूल्यन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकर सोनिया का भाषण सुना।
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनों को भी दी नसीहत
सोनिया ने यह भी कहा कि हमें सुधारों की सख्त जरूरत है। असाधारण परिस्थितियों का मुकाबला असाधारण तरीके से ही किया जा सकता है। इस बात के प्रति मैं पूरी तरह सचेत हूं। हर संगठन को न केवल जीवित रहने के लिए बल्कि बढ़ने के लिए भी समय-समय पर अपने अंदर परिवर्तन लाने होते हैं। रणनीति में बदलाव, सुधार और रोजाना काम करने के तरीके में परिवर्तन लाना पड़ता है। यह सबसे बुनियादी मुद्दा है। यह शिविर इस दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। पार्टी ने हम सभी को बहुत कुछ दिया है। अब समय है कर्ज उतारने का। हमें अपनी निजी आकांक्षाओं को संगठन हितों के अधीन रखना होगा। मैं आप सबसे आग्रह करती हूं कि अपने विचार खुलकर रखे। मगर बाहर सिर्फ एक ही संदेश जाना चाहिए संगठन की मजबूती, दृढ़निश्चय और एकता का संदेश। हाल ही में मिली नाकामयाबियों से हम बेखबर नहीं हैं। न ही हम बेखबर हैं उस संघर्ष की कठिनाइयों से, जिनसे हमें जीतना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।