राजस्थान के दौसा से दृश्यम फिल्म जैसा कांड सामने आया है, जिसने चारों ओर सनसनी फैला दी है। जैसे फिल्म में आरोपी परिवार खुद को बचाने के लिए हत्या के बाद शव को जमीन में दफना देता है और बाद में उस जगह पुलिस थाना बन गया था। वैसे ही दौसा के मामले में आरोपी चाचा ने छह साल पहले मासूम टिल्लू को मारकर उस समय बन रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के नीचे गाड़ दिया था। अब मामले के खुलासे के बाद एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से को खोदा जा सकता है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस और प्रशासन 6 साल पहले लापता हुए चार वर्षीय टिल्लू उर्फ प्रिंस बैरवा के अवशेषों की तलाश में जुटे हैं।
दौसा में ‘दृश्यम’ कांड: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे बनते समय चाचा ने गाड़ा था टिल्लू का शव, अब खोदने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Sat, 28 Feb 2026 06:18 PM IST
सार
Dausa Drishyam Case Update: बांदीकुई के ऊनबड़ा गांव से 2020 में लापता टिल्लू उर्फ प्रिंस बैरवा की तलाश में पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के नीचे जीपीआर मशीन से स्कैनिंग की। दो संदिग्ध स्थान चिन्हित हुए हैं। खुदाई की अनुमति मांगी गई है, आरोपी रिमांड पर हैं।
विज्ञापन