{"_id":"688b5827112600beeb070fd6","slug":"rajasthan-heavy-rain-dholpur-army-alert-kota-barrage-open-flood-situation-2025-2025-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बारिश से हालात बेकाबू, धौलपुर में सेना तैनात, कोटा बैराज के गेट खोले गए, अलवर की सड़कें धंसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बारिश से हालात बेकाबू, धौलपुर में सेना तैनात, कोटा बैराज के गेट खोले गए, अलवर की सड़कें धंसीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा/अलवर/जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:18 PM IST
सार
राजस्थान के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं। धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसके चलते सेना को राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश से हालात बेकाबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में गुरुवार को भी लगातार बारिश के चलते कई जिलों में हालात बिगड़ते नजर आए। धौलपुर जिले में स्थिति गंभीर होने पर प्रशासन को सेना की मदद लेनी पड़ी। यहां चंबल नदी खतरे के निशान से 12 मीटर ऊपर बह रही है, जिससे कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य के तहत ग्रामीणों और उनके मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए राहत कैंपों में पहुंचाया गया है। गांवों में आवागमन के लिए नावों का सहारा लिया जा रहा है। धौलपुर के राजाखेड़ा क्षेत्र में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। यहां पहुंची सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक की।
धौलपुर में पुलिस-एसडीआरएफ बचाव कार्यों में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर,
चंबल नदी ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। धौलपुर और कोटा के बीच बहने वाली इस नदी में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह 9:00 बजे नदी का जलस्तर 139.50 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 130.79 मीटर से करीब 8.71 मीटर अधिक है। लगातार बारिश और तेज जलप्रवाह के कारण नदी उफान पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। धौलपुर की जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

Trending Videos
कोटा बैराज के गेट खोले गए
- फोटो : अमर उजाला
कोटा में बैराज के गेट खोले, सीकर में जलजमाव
कोटा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने पर बैराज के गेट खोल दिए गए हैं ताकि अतिरिक्त पानी की निकासी की जा सके। वहीं, सीकर जिले के फतेहपुर शहर में बुधवार रात मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। यहां रोडवेज बस जलभराव में फंस गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलवर में भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
- फोटो : अमर उजाला
अलवर में पहाड़ों से आ रहे पानी से बांध भराव तेज, सड़कों पर दरारें
अलवर जिले के सिलीसेढ़ क्षेत्र में आसपास की पहाड़ियों से तेज बहाव के साथ पानी आने से बख्तपुरा गांव की पुलिया पर जलस्तर बढ़ गया है। यह पानी सिलीसेढ़ बांध में जमा हो रहा है। वहीं, अलवर शहर में 200 फीट रोड पर स्थित फ्रेंड्स गार्डन के पास सड़क का किनारा धंस गया। करीब 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है, जहां नीचे की सीवरेज लाइन भी टूट गई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।