सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri 2023: भारत की समाजसेवी महिलाएं, जो दूसरों की मदद के लिए हमेशा रहीं तत्पर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Mar 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023: Top Social Worker Women of India Know List of Famous Female Social Workers in India
मददगार महिलाएं - फोटो : istock

Chaitra Navratri 2023 Female Social Worker: मां दुर्गा के सभी स्वरूपों का अपना महत्व है। सबके अलग नाम और पहचान है। लेकिन नवदुर्गा की एक समानता है, सभी अपने बच्चों या भक्तों के लिए अपने स्वरूप में आती हैं। लोगों की मदद के लिए माता दुर्गा एक नए स्वरूप में अवतरित होती हैं। कभी बालक के पोषण के लिए माता अन्नपूर्णा बन जाती हैं तो कभी  ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती के रूप धारण कर लेती हैं। दुष्टों और दैत्यों से धरती व स्वर्ग की रक्षा के लिए महाकाली और दुर्गा बन जाती हैं। कह सकते हैं काम एक और रूप अनेक। भारतीय नारी में भी नवदुर्गा का ही रूप है। देश में ऐसी कई महिलाएं हैं जो दूसरों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। जरूरतमंदों व असहायों की मदद के लिए कई महिलाओं ने अपना योगदान दिया। वर्तमान में इन महिलाओं को समाज सेविका का दर्जा दिया जाता है। चैत्र नवरात्रि के मौके पर जानें लोगों का मदद करने वाली भारतीय महिलाओं के बारे में।


 

Trending Videos
Chaitra Navratri 2023: Top Social Worker Women of India Know List of Famous Female Social Workers in India
मदर टेरेसा - फोटो : Facebook/The New Vision

मदर टेरेसा

जगत जननी मां पार्वती का कल्याणकारी स्वरूप है। माता के इसी रूप का प्रतीक मदर टेरेसा को माना जाता है। मदर टेरेसा ने बहुत कम उम्र में अपना लक्ष्य तय कर लिया था। मानव सेवा को अपना लक्ष्य बनाते हुए मदर टेरेसा ने अपना घर और देश छोड़ दिया और दूसरे कई देशों की यात्रा की। अल्बानिया से आयरलैंड तक और फिर 1929 में भारत आ गईं। भारतीयों की मदद के लिए अपना जीवन बिता दिया। उन्होंने भारत की नागरिकता ले ली और यहीं बस गई, ताकि देश में रहकर देशवासियों की सहायता कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023: Top Social Worker Women of India Know List of Famous Female Social Workers in India
सिंधुताई सपकाल - फोटो : instagram/vinaysindhutai

सिंधुताई सपकाल

महाराष्ट्र की मदर टेरेसा बन चुकी सिंधुताई सपकाल ने 1400 बच्चों को सहारा दिया। ये बच्चे रेलवे स्टेशन, फुटपाथ पर बैठने वाले अनाथ व बेसहारा थे। सिंधुताई ऐसे अनाथ बच्चों की मां बनी। बच्चों के पालन पोषण के लिए उनके पास आमदनी नहीं थी, तो सड़को पर उतरकर भीख तक मांगी।

Chaitra Navratri 2023: Top Social Worker Women of India Know List of Famous Female Social Workers in India
बसंती देवी - फोटो : facebook

बसंती देवी

लोगों के जीवन को सुरक्षित और एक अच्छा वातावरण देने के लिए बसंती देवी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अतुलनीय योगदान दिया।उत्तराखंड की कोसी नद को बचाने, समाज में फैली कुरीतियों जैसा घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न को दूर करने के लिए बसंती देवी में महिला समूहों का आह्वान किया। जंगलों को बचाने के लिए मुहिम चलाई।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023: Top Social Worker Women of India Know List of Famous Female Social Workers in India
अरुणा राय - फोटो : facebook

अरुणा राय

राजस्थान के गरीब लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अरुणा राय ने काफी प्रयास किया। उन्होंने सूचना का अधिकार लागू कराने के लिए आंदोलन किया। रोजगार गारंटी और सूचना का अधिकार कानून बनाने में अरुणा राय की भूमिका अहम रही। मजदूर किसानों के जीवन को आसान बनाने के लिए संगठन की स्थापना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed