😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Shakti
›
International Women's Day 2025 Top 5 Indian Women Entrepreneurs Who Are Famous Worldwide
{"_id":"67c5a99181b64e6aac05d184","slug":"international-women-s-day-2025-top-5-indian-women-entrepreneurs-who-are-famous-worldwide-2025-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Women's Day 2025: भारत की पांच शीर्ष महिला उद्यमी, दुनियाभर में हैं प्रसिद्ध","category":{"title":"Shakti","title_hn":"शक्ति","slug":"shakti"}}
International Women's Day 2025: भारत की पांच शीर्ष महिला उद्यमी, दुनियाभर में हैं प्रसिद्ध
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 08 Mar 2025 06:43 AM IST
सार
महिलाएं भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम ही नहीं कर रहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय नारी की दमदार छवि को भी प्रस्तुत कर रही हैं। उद्योग जगत से जुड़ी ये महिलाएं अपने क्षेत्र में शीर्ष पर हैं और दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
1 of 6
महिला दिवस ये हैं पांच महिला उद्यमी
- फोटो : Amar ujala
International Women's Day 2025: समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और भागीदारी को सम्मानित करने और समान अधिकार दिलाने के उद्देश्य से हर साल एक दिन महिलाओं को नाम समर्पित किया जाता है। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं। हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाते हैं। इस अवसर पर उन भारतीय महिलाओं को भी सलाम करना चाहिए जिन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से उद्योग जगत में अपनी पहचान बनाई है।
ये महिलाएं भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम ही नहीं कर रहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय नारी की दमदार छवि को भी प्रस्तुत कर रही हैं। उद्योग जगत से जुड़ी ये महिलाएं अपने क्षेत्र में शीर्ष पर हैं और दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। यहां पांच महिला उद्यमी महिलाओं के बारे में बताया जा रहा है, जो केवल भारतीय व्यापार जगत में नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। इन्होंने अपने जुनून, परिश्रम और दूरदर्शिता से अपनी कंपनियों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इनकी कहानियां अन्य महिलाओं को भी अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देती हैं। आइए जानते हैं भारत की पांच शीर्ष महिला उद्यमियों के बारे में।
Trending Videos
2 of 6
किरण मजूमदार शाॅ
- फोटो : instagram
किरण मजूमदार शॉ
बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ देश की शीर्ष महिला उद्योगपतियों की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने 1978 में बायोकॉन की स्थापना की, जो आज भारत की सबसे बड़ी बायोटेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है। फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी में उनके योगदान ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई। वे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं। फोर्ब्स की सूची में भी टाॅप 50 में उनका नाम शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सावित्री जिंदल
- फोटो : Instagram
सावित्री बाई जिंदल
भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक सावित्री बाई जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। उनके पति ओपी जिंदल के निधन के बाद, उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी संभाली और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। जिंदल ग्रुप स्टील और ऊर्जा उत्पादन में एक प्रमुख नाम है। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं।
4 of 6
मल्लिका श्रीनिवास
- फोटो : instagram
मल्लिका श्रीनिवासन
मल्लिका श्रीनिवासन ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी कंपनी कृषि उपकरण और ट्रैक्टर निर्माण के क्षेत्र में टाॅप पर आती है। मल्लिका ने कड़ी मेहनत से अपनी कंपनी को भारत की टाॅप 3 ट्रैक्टर निर्माण कंपनियों में शामिल किया। इस कंपनी की शुरुआत 1960 में हुई थी। वह भारतीय कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और टेक्नोलॉजी के जरिए किसानों की मदद कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
फाल्गुनी नायर
- फोटो : instagram
फाल्गुनी नायर
कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक में 18 साल प्रबंध निदेशक के पद और कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक के पद पर रहने वाली फाल्गुनी नायर ने अपना सफल करियर छोड़कर 2012 में नायका की स्थापना की। नायका भारत की सबसे बड़ी ब्यूटी और वेलनेस ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है। उनकी कंपनी ने कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद की है। उनकी सफलता की कहानी लाखों उद्यमियों को प्रेरित करती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X