फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mallika Sagar: आईपीएल के इतिहास में पहली बार ये महिला करेगी नीलामी का संचालन, जानिए कौन हैं मल्लिका सागर

Sat, 23 Dec 2023 10:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Dec 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
IPL 2024 Auction will be held in Dubai Mallika Sagar will be the auctioneer
mallika sagar - फोटो : Social Media

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट के जारी होने के बाद अब नीलामी की बारी है। मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। आप सोच रहे होंगे के शक्ति के इस अंक में हम क्रिकेट की बात क्यों कर रहे हैं? ये वुमेन प्रीमियर लीग की भी नीलामी नहीं है तो फिर क्यों?



तो जान लीजिए कि इस बार के ऑक्शन में कुछ खास होने जा रहा है। 

IPL 2024 Auction will be held in Dubai Mallika Sagar will be the auctioneer
mallika sagar - फोटो : Social Media
मिनी ऑक्शन का संचालन करेंगी मल्लिका सागर

आईपीएल इतिहास की पहली कोई महिला खिलाड़ियों की नीलामी कराने को तैयार है, नाम है- मल्लिका सागर। मल्लिका सागर, मंगलवार को आयोजित होने वाले मिनी ऑक्शन में ह्यू एड्मीड्स की जगह लेंगी। इससे पहले वह वुमेन प्रीमियर लीग के लिए हुई नीलामी का भी संचालन कर चुकी हैं। आइए शक्ति के आज के अंक में मल्लिका सागर के बारे में जानते हैं।

 
IPL 2024 Auction will be held in Dubai Mallika Sagar will be the auctioneer
mallika sagar - फोटो : Social Media

कौन हैं मल्लिका सागर?

मल्लिका सागर का पूरा नाम मल्लिका सागर आडवाणी है। वह आधुनिक और समकालीन भारतीय कला के लिए मुंबई स्थित कला संग्रहकर्ता में सलाहकार के पद पर कार्यरत हैं। वुमेन प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन कराने के अलावा वह 2021 में प्रो कबड्डी लीग (PKL) नीलामी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। मल्लिका कहती हैं, आईपीएल की नीलामी के लिए संचालक की भूमिका पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं और ऐसा करने पर मुझे गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 Auction will be held in Dubai Mallika Sagar will be the auctioneer
mallika sagar - फोटो : Social Media

मल्लिका ने 2001 में ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज में नीलामी शुरुआत की, ऐसा करने वाली वह भारतीय मूल की पहली महिला भी थीं। आईपीएल की नीलामी को लेकर मल्लिका कहती हैं, इससे पहले ह्यू ऑक्शन कराते रहे हैं, उनका स्थान लेना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी का काम है। वह बहुत दयालु हैं और उन्होंने मुझे एक ई-मेल भेजकर कहा कि अगर मुझे कभी मदद की जरूरत हो तो मैं हमेशा उससे संपर्क कर सकती हूं। मैंने पिछले वीडियो देखे और वे बेहद मददगार थे। यह प्रक्रिया स्पष्ट रूप से कला की नीलामी से बहुत अलग है। 

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब नीलामीकर्ता कोई महिला होगी। निश्चित ही मंगलवार को ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed