सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Woman Empowerment: बिटिया रानी को बनाना है 'सशक्त' तो इन बातों को जहन में उतार लें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 19 Feb 2025 12:22 PM IST
सार

महिला सशक्तिकरण सिर्फ महिलाओं का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का विकास है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तो समाज और देश तेजी से आगे बढ़ेगा। 

विज्ञापन
keepThese things in mind to be a strong empowered woman
बिटिया रानी को बनाना है सशक्त तो इन बातों को जहन में उतार लें - फोटो : अमर उजाला

Woman Empowerment: वो कहते हैं न कि 'बेटा भाग्य से होता है, लेकिन बेटियां सौभाग्य से होती हैं'। यही वजह है कि बेटी का जन्म सिर्फ एक नए सदस्य का आगमन नहीं, बल्कि घर में खुशियों और नई उम्मीदों का संचार होता है। बेटियां अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आती हैं। वो न सिर्फ परिवार बल्कि भविष्य में जाकर पूरे समाज के लिए रोशनी का काम करती है। इसी के चलते उसकी परवरिश और भविष्य को संवारने के लिए परिवार को मिलकर एक मजबूत नींव रखनी चाहिए।



वो दौर अलग था, जब लड़कियों और महिलाओं को रसोई-घर सीमित रखा जाता था। आज के समय में बात पढ़ाई-लिखाई की हो या फिर स्पोर्ट्स की, हर जगह महिलाओं के हुनर का लोहा अब लोग मानने लगे हैं। ऐसे में यदि आपके घर में लाडली बिटिया आई है तो अभी से कुछ बातों को जहन में बिठा लें। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी बिटिया को सशक्त बनाएंगे, ताकि आगे भविष्य में वो अपना और अपने आस-पास वाले लोगों का भी खास ध्यान रख पाएं। 

Trending Videos
keepThese things in mind to be a strong empowered woman
जरूर दिलाएं शिक्षा का अधिकार - फोटो : Freepik

जरूर दिलाएं शिक्षा का अधिकार

आज के समय में भी हमारे देश में कई जगहें हैं, जहां पर लड़कों को तो पढ़ाया-लिखाया जाता है, लेकिन लड़कियों की बारी आने पर लोग कहते हैं कि वो तो पराया धन हैं, उन्हें सिर्फ घर के काम सीखने चाहिए। ऐसे में अपनी बिटिया रानी को भी शिक्षा का अधिकार दिलाएं। उन्हें पढ़ाई-लिखाई के प्रति जागरूक करें और उसकी अहमियत बताएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
keepThese things in mind to be a strong empowered woman
आर्थिक स्वतंत्रता की तरफ करें प्रोत्साहित - फोटो : Istock
आर्थिक स्वतंत्रता की तरफ करें प्रोत्साहित

लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई सिर्फ नाम या डिग्री जमा करने तक नहीं होनी चाहिए। उन्हें स्वरोजगार, स्टार्टअप और बिजनेस के लिए प्रोत्साहित किया जाए। अपनी बिटिया को भी इस चीज का एहसास दिलाएं कि वो किसी से कम नहीं हैं। उन्हें हर जगह बराबर अवसर दिए जाएंगे। यदि सुरक्षा की नजर से बच्ची को बाहर भेजने में डर लगता है तो उनके लिए फ्रीलांसिंग, वर्क-फ्रॉम-होम काम उपलब्ध कराएं, ताकि वो आत्म निर्भर बनें। 

 
keepThese things in mind to be a strong empowered woman
सोच में लगाएं बदलाव - फोटो : Adobe stock

सोच में लगाएं बदलाव

यदि आपके घर में बेटी है तो आप समाज के भरोसे नहीं बैठ सकते, कि समाज की सोच जब बदलेगी तब हम अपनी बिटिया को आजादी देंगे। अपने घर से ही रूढ़िवादी सोच और भेदभाव को खत्म किया जाए। किसी और को सलाह देने से पहले अपनी सोच में बदलाव लाएं, ताकि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने और अपने फैसले खुद लेने की आजादी मिले।   

विज्ञापन
keepThese things in mind to be a strong empowered woman
जरूर दें कानून का ज्ञान - फोटो : Adobe Stock

जरूर दें कानून का ज्ञान

जब बिटिया बड़ी हो जाए तो उसे उसके अधिकारों की जानकारी अवश्य दें, क्योंकि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ जैसे मामले आजकल काफी आम हैं। ऐसे में उन्हें पता होना चाहिए कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है। अपनी बिटिया रानी को सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग दें इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी हर महिला को हो।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed