फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shark Tank India Female Judges: जानिए कौन हैं विनीता सिंह, नमिता थापर और गजल अलघ, जो नारी शक्ति की बनी मिसाल

Mon, 07 Feb 2022 04:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 07 Feb 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
Shark Tank India Female Judges Vineeta Singh, Namita Thapar, Ghazal Alagh Success Story
शार्क टैंक इंडिया की तीनों महिला जज - फोटो : instagram/ghazalalagh

इन दिनों टीवी पर आने वाला एक रियलिटी शो अपने यूनीक आइडिया को लेकर चर्चा में है। 'शार्क टैंक इंडिया' नाम का यह रियलिटी शो व्यापार और निवेश पर आधारित है। इस शो में बिजनेस जगत से जुड़े सात नामी हस्तियां बतौर जज शामिल हैं। शो में प्रतिभाग करने वाले लोग अगर किसी यूनिक बिजनेस आइडिया को लेकर आते हैं और अपने बिजनेस आइडिया को सबके साथ शेयर करते हैं तो जज के तौर पर शामिल बिजनेस पर्सन उनके आइडिया पर निवेश करके लोगों की जिंदगी बदल सकते हैं। यह तो बात हुई रियलिटी शो के कॉन्सेप्ट की, लेकिन आपको शो में शामिल जजों के बारे में भी जान लेना चाहिए। सात जजों में से तीन महिलाएं हैं। शार्क टैंक इंडिया की तीनों महिलाएं बिजनेस जगत में अपना एक बड़ा मुकाम बना चुकी हैं। चलिए जानते हैं व्यापार जगत में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली शार्क टैंक इंडिया की महिला जज के बारे में।

Shark Tank India Female Judges Vineeta Singh, Namita Thapar, Ghazal Alagh Success Story
विनीता सिंह - फोटो : instagram/vineetasng

विनीता सिंह

शार्क टैंक इंडिया रियलिटी शो में विनीता सिंह बतौर जज शामिल हुई हैं। विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ और सह-संस्थापक हैं। शुगर काॅस्मेटिक देश में तेजी से बढ़ रहा ब्यूटी ब्रांड है। विनीता सिंह ने अपनी पढ़ाई आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से पूरी की है। इसके बाद उनका प्लेसमेंट हो गया है। उन्हें एक करोड़ रुपये की जाॅब ऑफर हुई लेकिन विनीता सिंह ने इस जॉब को ठुकरा दिया और अपनी कॉस्मेटिक कंपनी शुगर की शुरुआत की। विनीता सिंह ने अपने दोस्त कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर बिजनेस शुरू किया। कौशिक आईआईआई से पास आउट होने के साथ ही विनीता के पति भी हैं। वर्तमान में विनीता सिंह की कुल संपत्ति करीब 8 मिलियन डॉलर है।

Shark Tank India Female Judges Vineeta Singh, Namita Thapar, Ghazal Alagh Success Story
नमिता थापर - फोटो : instagram/namitathapar

नमिता थापर

शार्क टैंक इंडिया की दूसरी जज नमिता थापर हैं। नमिता भी पेशेवर व्यवसायी हैं। नमिता थापर वर्तमान में एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड नाम की कंपनी की सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं। महाराष्ट्र में जन्मी नमिता की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पुणे में ही हुई। इसके बाद नमिता ने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं, साल 2001 में नॉर्थ कैरोलिना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमबीए ने डिग्री प्राप्त की। नमिता थापर की नेट वर्थ 600 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shark Tank India Female Judges Vineeta Singh, Namita Thapar, Ghazal Alagh Success Story
गजल अलघ - फोटो : instagram/ghazalalagh

गजल अलघ

ब्यूटी ब्रांड मामाअर्थ की फाउंडर गजल अलघ देश की प्रसिद्ध व्यवसायी हैं। हरियाणा के गुड़गांव में जन्मी गजल अलघ ने पंजाब यूनिवर्सिटी से परास्नातक की डिग्री हासिल की। उसके बाद साल 2011 में उनकी शादी वरुण अलघ के साथ हुई। उनके बेटे का नाम अगस्त्य अलघ है। साल 2016 में गजल अलघ ने पती के साथ मिलकर मामाअर्थ की स्थापना की। उस समय उनके स्टार्टअप को शिल्पा शेट्टी और सिकोइया कैपिटल इंडिया ने फंड दिया था। वर्तमान में गजल अलघ की नेट वर्थ करीब 20 मिलियन डॉलर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed