सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vineeta Singh: देश की दमदार महिला उद्यमी, जिन्होंने अपने दम पर खड़ी कर दी 4,100 करोड़ की कंपनी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 10 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shark Tank India judge Vineeta Singh CEO Of Cosmetics company Business Women Net worth Achievement
विनिता सिंह - फोटो : Instagram

Vineeta Singh: विनीता सिंह को टीवी रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' में देखा ही होगा? विनीता सिंह, भारत की एक लीडिंग कॉस्मेटिक कंपनी की सह संस्थापक और सीईओ हैं, जिन्होंने उद्योग जगत में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है और आज 4,100 करोड़ की कंपनी की मालकिन हैं। विनीता सिंह का जन्म 1983 गुजरात में हुआ और इन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की। विनीता ने 2005 में आईआईटीएम इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री पूरी की। इसी बीच 2006 में उन्होंने ड्यूश बैंक में बतौर समर इन्टर्न काम किया। इनकी वेतन सालाना 1 करोड़ होने के बाद भी इसे ठुकरा दिया। चलिए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

Trending Videos
Shark Tank India judge Vineeta Singh CEO Of Cosmetics company Business Women Net worth Achievement
विनिता सिंह - फोटो : Instagram

विनिता सिंह का पहला स्टार्टअप

विनीता सिंह ने अपने पहले स्टार्टअप क्वेटजल की शुरुआत की, पर यह सफल नहीं हुआ। इसके बाद अपना दूसरा स्टार्टअप फैब-बैग शुरुआत की। उनका तीसरा व्यवसाय एक कॉस्मेटिक कंपनी है। उन्होंने यह व्यवसाय अपने पति के साथ मिलकर शुरू किया था। ये एक ब्यूटी प्रोडक्ट और पर्सनल केयर प्रोडक्ट बेस्ड कंपनी है। विनीता ने 2011 में कौशिक मुखर्जी से शादी की, जिनके साथ मिलकर कॉस्मेटिक कंपनी की स्थापना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shark Tank India judge Vineeta Singh CEO Of Cosmetics company Business Women Net worth Achievement
विनिता सिंह - फोटो : Instagram

उद्योग जगत में चर्चित नाम

विनीता सिंह फोर्ब्स इंडिया समेत कई बिजनेस पत्रिकाओं के कवर पेजों पर दिखाई दीं। इसके साथ ही करीना कपूर खान ने एक कोरियन कंपनी  स्किनकेयर ब्रांड क्वेंच बोटैनिक्स लॉन्च करने के लिए विनीता सिंह और उनके पति के साथ एक संयुक्त व्यवसाय शुरू किया है।

Shark Tank India judge Vineeta Singh CEO Of Cosmetics company Business Women Net worth Achievement
विनिता सिंह - फोटो : Instagram

विनीता सिंह के नाम अनेकों पुरस्कार

उन्होंने आईआईटी सपोर्ट प्रतियोगिता में आईआईटी मद्रास में 2 गोल्ड और 2 सिल्वर पदक प्राप्त किया। इकनॉमिक टाइम्स 40 अंडर 40 2020 मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड ऑफ इंडिया 2021, सीएनबीसी टीवी 18,फोर्ब्स इंडिया 2021 मोस्ट अदमीरेड रीटेलर जैसे अवार्ड्स से विनीता सिंह को नवाजा गया है।

2022 कौन बनेगा करोड़पति मे वीआईपी प्रतियोगी के रूप मे विनीता सिंह शार्क टैंक इंडिया के अन्य जजों के साथ नजर आईं। इसके साथ ही उन्हें द कपिल शर्मा शो में भी देखा गया जहां वो अन्य शार्क टैंक इंडिया जजों के साथ दिखाई दी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed