Khushboo Patani : फिल्मों में एक्शन सीन करती अभिनेत्रियां कभी पुलिस तो कभी आर्मी अफसर के रोल में नजर आ जाती हैं। रील लाइफ में हीरो की तरह लोगों की जान बचाने वाली अभिनेत्रियों को देखकर लोग सिनेमा हाॅल में तालिया और सीटियां बजाते हैं लेकिन अगर ऐसा ही किरदार आपको असल जिंदगी में देखने को मिल जाए तो दिल से सलाम करने का मन करता है। असल जिंदगी में कई ऐसी महिलाएं हैं जो किसी सुपर हीरो से कम नहीं। गुंजन सक्सेना हो या नीरजा भनोट, इनकी कहानी तो सबने सुनी होगी, लेकिन क्या आपको खुशबू पाटनी के बारे में पता है?
Khushboo Patani: कौन हैं खुशबू पाटनी जो असल जिंदगी में हैं हीरो, ये वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ
खुशबू पाटनी की कहानी महिलाओं के लिए प्रेरणा है। खुशबू पूर्व सैन्य अधिकारी हैं, जो भले ही अब सेना में कार्यरत नहीं है लेकिन उनके काम देश के नाम ही हैं। आइए जानते हैं खुशबू पाटनी के बारे में।
कौन हैं खुशबू पाटनी ?
खुशबू पाटनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में 23 नवंबर 1991 को हुआ था। खुशबू बाॅलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं। खुशबू बरेली में ही अपने माता पिता के साथ रहती हैं।
कितना पढ़ी-लिखी हैं खुशबू पाटनी
खुशबू ने अपनी शुरुआती शिक्षा बरेली के बीबीएल पब्लिक स्कूल से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने डीआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।
खुशबू ने इंडियन आर्मी की ज्वाइन
खुशबू पाटनी के पिता एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं। पिता की तरह खुशबू भी देश की सेवा करना चाहती थीं। पढ़ाई के दौरान उन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की। डिग्री हासिल करने के बाद खुशबू ने सरकारी परीक्षा पास की और भारतीय सेना में भर्ती हुईं।
लेफ्टिनेंट के पद पर किया कार्य
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुशबू ने भारतीय सेना में 12 साल लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवा दी। पूर्व भारतीय सैन्य अधिकारी खुशबू अब बरेली में ही अपने पिता के साथ रहती हैं। वह एक फिटनेस कोच के साथ ही उद्यमी, काउंसलर और टैरो कार्ड रीडर भी हैं।
खुशबू पाटनी का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में खुशबू ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया, जिसमें उन्होंने लगभग एक आठ-नौ महीने के बच्चे को बचाया। इस वीडियो के मुताबिक बच्चा उनके घर के पीछे खंडहर में अकेले था, जिसके चेहरे पर जख्म के निशान थे। खुशबू को बच्चे की आवाज आई तो वह दीवार फांदकर गईं और बच्चे को बचाया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। खुशबू पाटनी ने बच्ची को राधा नाम दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पाटनी की कोशिश से पुलिस ने बच्ची के माता पिता को खोज निकाला है।
A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)

कमेंट
कमेंट X