बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Year Ender 2024: इन भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए ये साल रहा यादगार, हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 31 Dec 2024 02:06 PM IST
सार

एक तरफ मनु भाकर ने दो मेडल डालकर देश की झोली मेडल से भर दी और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया तो दूसरी ओर पेरालंपिक में अवनी लेखरा की उपलब्धि भी याद करने योग्य रही। आइए जानते हैं वर्ष 2024 में इतिहास रचने वाली महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि के बारे में।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Female Indian Athletes Who Broke Record in 2024 Manu Bhaker To Avani Lekhara
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : India at Paris 2024 Olympics

Year Ender 2024: वर्ष 2024 खेल जगत में उपलब्धियों को वर्ष रहा। इस साल पेरिस ओलंपिक 2024 का आयोजन हुआ तो वहीं महिलाों का टी 20 वर्ल्ड कप 2024 भी आयोजित हुआ। कई खिलाड़ियों और एथलीट्स ने अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ा तो कुछ ने वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन किया। खेल जगत और खिलाड़ियों से जुड़े विवाद भी इस वर्ष काफी चर्चा में रहें। हालांकि अगर इस पूरे साल का मूल्यांकन करें तो वर्ष 2024 महिला खिलाड़ियों के नाम रहा। एक तरफ मनु भाकर ने दो मेडल डालकर देश की झोली मेडल से भर दी और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया तो दूसरी ओर पेरालंपिक में अवनी लेखरा की उपलब्धि भी याद करने योग्य रही। आइए जानते हैं वर्ष 2024 में इतिहास रचने वाली महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि के बारे में।

Trending Videos
Year Ender 2024 Female Indian Athletes Who Broke Record in 2024 Manu Bhaker To Avani Lekhara
मनु भाकर - फोटो : PTI

मनु भाकर

इस साल हुए पेरिस ओलिंपिक गेम्स 2024 में भारत के बेटे-बेटियों ने खूब मेडल झटके। ओलंपिक में एक ही एडिशन में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने का श्रेय मनु भाकर को जाता है। मनु भाकर ने 22 वर्ष की आयु में 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 25 मीटर एयर पिस्टल गेम में मनु भाकर ने साथी सरबजोत सिंह के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के साथ मनु भाकर ने देश का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024 Female Indian Athletes Who Broke Record in 2024 Manu Bhaker To Avani Lekhara
अवनी लेखरा - फोटो : Instagram/avani.lekhara

अवनी लेखरा

भारतीय राइफल शूटर अवनी लेखरा ने पैरालंपिक गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। अवनी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दो मेडल जीते। अवनी ने एक ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया । अवनी पहली पैरालंपिक महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही इवेंट में दो मेडल जीते।

Year Ender 2024 Female Indian Athletes Who Broke Record in 2024 Manu Bhaker To Avani Lekhara
पीवी सिंधू - फोटो : @KhelNow

पीवी सिंधु

सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्टार शटलर पीवी सिंधु ने तीसरी बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ उन्होंने साइना  नेहवाल के रिकॉर्ड को  बराबर कर दिया। बता दें कि पीवी सिंधु दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली इकलौती महिला खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Year Ender 2024 Female Indian Athletes Who Broke Record in 2024 Manu Bhaker To Avani Lekhara
प्रीति पाल - फोटो : अमर उजाला

प्रीति पाल

प्रीति पाल ने पेरिस  2024 पैरालंपिक में  ऐतिहासिक जीत हासिल की। महज 23 साल की उम्र  में प्रीति ने महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर टी 35 स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता। इसके साथ  ही एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बनकर प्रीति पाल ने इतिहास रच दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed