Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवउठनी एकादशी पर किस समय करें पूजा और कैसे उठाएं देव? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Thu, 19 Nov 2026 11:34 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 19 Nov 2026 11:34 AM IST
सार

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास समाप्त होता है। आइए इस दिन के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि को जानते हैं।
 

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2026 shubh muhurat Puja Vidhi and dev uthake ki vidhi in hindi
Dev Uthani Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह व्रत 20 नवंबर 2026 को रखा जा रहा है। शास्त्रों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि, इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होता है। वहीं, देवउठनी एकादशी के खास अवसर पर घरों में विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और संपूर्ण विधि के साथ देव उठाए जाते हैं। इस दिन पूजा-पाठ के साथ दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन किस विधि से भगवान विष्णु को जगाया जाता है।


तुलसी विवाह पर इन चीजों से करें माता का सोलह श्रृंगार, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
देवउठनी एकादशी पर इन 3 राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर-कारोबार में होगी मनचाही तरक्की

Trending Videos
Dev Uthani Ekadashi 2026 shubh muhurat Puja Vidhi and dev uthake ki vidhi in hindi
Dev Uthani Ekadashi 2026 - फोटो : freepik

देवउठनी एकादशी 2026 

  • कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी।
  • इस तिथि का समापन 21 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर होगा।
  • उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मान्य रहेगा।

तुलसी विवाह 2026: घर पर कर रहे हैं तुलसी विवाह? जानें श्रृंगार-फूल से लेकर पूजा की जरूरी सामग्री

Dev Uthani Ekadashi 2026 shubh muhurat Puja Vidhi and dev uthake ki vidhi in hindi
Dev Uthani Ekadashi 2026 - फोटो : adobe stock
देवउठनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 01 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 35 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक

देवउठनी एकादशी पर क्यों होता है भगवान विष्णु के जागने का इंतजार? जानें वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2026 shubh muhurat Puja Vidhi and dev uthake ki vidhi in hindi
Dev Uthani Ekadashi 2026 - फोटो : adobe
देवउठनी एकादशी पर कैसे उठाएं देव?
  • देवउठनी एकादशी के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • प्रभु को पीले फल, वस्त्र और फूल अर्पित करें।
  • इसके बाद भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं और विधि-विधान से आरती करें।
  • शाम को प्रदोष काल में घर के आंगन या पूजा स्थल पर गेरू से देव की आकृति बनाएं।
  • इसके बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु को जगाने के गीत गाएं।
  • इस दौरान थाली बजाते हुए आप भजन या कोई मंत्र बोल सकती हैं।
  • इसके बाद सिंघाड़े आदि मौसमी फल अर्पित करें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
  • इस विधि से देव उठाने और भगवान विष्णु की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर पूजा का महत्व, घर पर कैसे करें तुलसी-शालिग्राम का विवाह

 

Lucky Zodiac Signs: साल खत्म होने से पहले इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी और तरक्की के मिलेंगे मौके

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed