सब्सक्राइब करें

Bada Mangal 2026: पांचवा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लगाएं ये विशेष भोग

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 02 Jun 2026 07:34 AM IST
सार

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से प्रभु का आशीर्वाद शीघ्र प्राप्त होता है। साथ ही साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति भी होती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
fifth Bada Mangal on 2 june 2026 know hanuman ji ke priya bhog
Bada Mangal 2026 - फोटो : अमर उजाला

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल 2 जून 2026 को है, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा करने से वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं और इस दिन की उपासना का शास्त्रों में भी विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि, इसी पावन दिन वीर बजरंगबली को अमरत्व का वरदान प्राप्त हुआ था। यही कारण है कि, बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना और उन्हें प्रिय वस्तुएं व भोग अर्पित किए जाते हैं। यदि आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर कुछ खास चीजें उन्हें चढ़ा सकते हैं। इससे कष्टों से राहत भी मिलती है।


Nirjala Ekadashi 2026: कब है निर्जला एकादशी और क्या इस दिन जल ग्रहण करना चाहिए ? जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व
Festival Calendar 2026: कब है रक्षाबंधन-करवा चौथ और तीज ? जानें शारदीय नवरात्रि से दिवाली तक पूरा कैलेंडर

fifth Bada Mangal on 2 june 2026 know hanuman ji ke priya bhog
Bada Mangal 2026 - फोटो : adobe stock

बूंदी का भोग
बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना अत्यंत शुभ होता है। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। साथ ही जीवन में सुख, शांति भी बढ़ती हैं।
Nautapa 2026: सूर्य को प्रसन्न करने के लिए नौतपा में करें ये खास उपाय, बढ़ेगा सम्मान और मिलेगा शुभ फल

Trending Videos
fifth Bada Mangal on 2 june 2026 know hanuman ji ke priya bhog
Bada Mangal 2026 - फोटो : adobe stock

बेसन के लड्डू
हनुमान जी को बेसन के लड्डू अर्पित करना लाभकारी होता है। कहते हैं कि, पूजा के बाद इन लड्डुओं को प्रसाद के रूप में बांटने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मनचाही इच्छाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
June Predictions 2026: कैसा रहेगा आपके लिए जून का महीना? पढ़ें मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां

विज्ञापन
विज्ञापन
fifth Bada Mangal on 2 june 2026 know hanuman ji ke priya bhog
Bada Mangal 2026 - फोटो : adobe

मीठा पान
धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो हनुमान जी को गुलकंद युक्त मीठा पान अति प्रिय है। इसे चढ़ाने से रुके हुए कार्यों में गति आती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
Jupiter Transit 2026: 2 जून को गुरु बदलेंगे चाल, जानें किन राशियों को मिलेगी खुशियां और किसे टेंशन

विज्ञापन
fifth Bada Mangal on 2 june 2026 know hanuman ji ke priya bhog
Bada Mangal 2026 - फोटो : अमर उजाला

प्रिय फूल अर्पित करें
बड़े मंगल के शुभ अवसर पर आप हनुमान जी को गेंदे, कमल या लाल गुड़हल के फूल भी अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ और पान और चना चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि, हनुमान जी को ये सभी चीजें सच्चे भाव से अर्पित करने पर ग्रह दोष भी शांत होते हैं।
June Vrat Tyohar List: भानु सप्तमी से निर्जला एकादशी तक, जानें जून माह के ग्रह गोचर और व्रत त्योहारों की लिस्ट
शनिदेव की ये 5 अमूल्य सीखें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, हर परिस्थिति में दिला सकती हैं सफलता
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed