Shukrawar Ke Upay In Hindi: हर व्यक्ति अपने जीवन में धन अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत करता है। कई लोगों को कम प्रयासों में ही अच्छा लाभ मिल जाता है, जबकि कुछ लोग दिन-रात मेहनत करने के बावजूद भी आर्थिक रूप से स्थिर नहीं हो पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि कड़ी मेहनत के बावजूद धन नहीं टिकता या अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा, तो इसका कारण आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की दुर्बल स्थिति हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार कमजोर शुक्र घर की सुख-संपन्नता और वैभव में कमी लाता है।
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को करें ये खास उपाय, नहीं होगी रुपयों पैसों को दिक्कत
Astro Remedies For Money: मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने से लाभ मिल सकता है। ये उपाय न केवल धन की आवक बढ़ाने में सहायक होते हैं बल्कि धन को घर में स्थिर भी रखते हैं।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
शुक्रवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हों। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करें। उन्हें लाल फूल, कमल का फूल और लाल रंग के फल अर्पित करें। शाम के समय फिर से पूजन करें और पान के पत्ते पर कपूर व लौंग रखकर देवी को अर्पण करें।
मां लक्ष्मी मंत्र का जाप
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस मंत्र का 11 बार जाप करें ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ इसके अलावा कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजन के बाद खीर का भोग लगाएं और 11 कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं। उन्हें विदा करते समय दक्षिणा देना न भूलें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है।
जीव-जंतुओं की सेवा करें
शुक्रवार के दिन छोटे जीवों जैसे चींटी, पक्षी या मछली के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करें। सफेद गाय को मीठी रोटी खिलाना भी अत्यंत शुभ होता है। इसके साथ ही बुजुर्गों, अनाथों और कन्याओं का आदर करें तथा यथासंभव उनकी सहायता करें, इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
Puja Path Niyam: सुबह-शाम की पूजा में अवश्य करें शिव जी से जुड़ा यह एक उपाय, सभी संकटों का होगा निवारण
विशेष ध्यान रखें
शुक्रवार के दिन सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें। घर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुगंधित बनाए रखें। स्वच्छ वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा मां लक्ष्मी को आकर्षित करती है, जिससे घर में समृद्धि का वास होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X