पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima 2026: जुलाई में किस दिन मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा? जानें तिथि और महत्व

Wed, 01 Jul 2026 12:30 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 01 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

Guru Purnima 2026: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी और इस दिन कौन-कौन से शुभ कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन
Guru Purnima 2026 date tithi and Significance know kab hai Guru Purnima 2026
Guru Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला

Guru Purnima 2026: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु, शिक्षक और ज्ञान देने वाले सभी मार्गदर्शकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। यह पावन पर्व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों में इस दिन को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी शुभ तिथि पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेद व्यास ने चारों वेदों का संकलन और वर्गीकरण कर मानव समाज को अमूल्य ज्ञान प्रदान किया। इसके अलावा उन्होंने महाभारत, श्रीमद्भागवत सहित अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की। यही कारण है कि उन्हें प्रथम गुरु का स्थान दिया जाता है और उनके सम्मान में हर वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि, साल 2026 में गुरु पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।


Sawan 2026: जुलाई में इस दिन से शुरू होगा सावन, जानें कितने पड़ेंगे सोमवार और कब है सावन शिवरात्रि
Snan Yatra 2026: पुरी में भगवान जगन्नाथ का हुआ महास्नान, इसके बाद 15 दिन तक नहीं देंगे दर्शन

Guru Purnima 2026 date tithi and Significance know kab hai Guru Purnima 2026
Guru Purnima 2026 - फोटो : adobe stock
गुरु पूर्णिमा 2026 कब है ?
  • इस साल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई 2026 को शाम 6 बजकर 18 मिनट पर होगी।
  • पूर्णिमा तिथि का समापन 29 जुलाई 2026 को रात 8 बजकर 5 मिनट पर माना जा रहा है।
  • उदया तिथि के आधार पर 29 जुलाई 2026 को ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र का अर्थ क्या है? जानिए इसकी अद्भुत शक्ति, महत्व और 8 फायदे

Guru Purnima 2026 date tithi and Significance know kab hai Guru Purnima 2026
Guru Purnima 2026 - फोटो : adobe stock
गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करें?
  • अपने गुरु, शिक्षक या जीवन में मार्गदर्शन देने वाले व्यक्ति का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें।
  • गुरु की पूजा करें तथा उन्हें अपनी श्रद्धा के अनुसार उपहार या दक्षिणा अर्पित करें।
  • जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, धन या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2026 date tithi and Significance know kab hai Guru Purnima 2026
Guru Purnima 2026 - फोटो : adobe stock
  • श्रीमद्भागवत, रामचरितमानस या अन्य आध्यात्मिक ग्रंथों का पाठ करें। 
  • भगवान विष्णु का स्मरण कर पूजा-अर्चना करें।
  • इस दिन ध्यान, जाप और सत्संग करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
  • अपने जीवन में ज्ञान, विनम्रता, अनुशासन और सदाचार अपनाने का संकल्प लें।

Yogini Ekadashi 2026: कब है योगिनी एकादशी, जानिए इसका महत्व, तिथि और धार्मिक महत्व



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed