July Vivah Muhurt: हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक माना गया है। यह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों के बीच जीवनभर का पवित्र बंधन होता है। इसलिए विवाह जैसे मांगलिक कार्य को शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त में संपन्न करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुभ ग्रह-नक्षत्रों के संयोग में किया गया विवाह दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।
July Vivah Muhurat 2026: जुलाई में केवल 4 दिन बजेंगी शहनाइयां, देखें शुभ मुहूर्त
July Vivah Muhurat 2026: जुलाई 2026 में विवाह के केवल 4 शुभ मुहूर्त हैं। चातुर्मास शुरू होने से पहले शादी के लिए शुभ तिथियां, मुहूर्त और संपूर्ण जानकारी यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई 2026 के विवाह मुहूर्त
- 1 जुलाई 2026 (बुधवार): सुबह 6:51 बजे से शाम 4:04 बजे तक।
- 6 जुलाई 2026 (सोमवार): रात 1:41 बजे से 7 जुलाई सुबह 5:29 बजे तक।
- 7 जुलाई 2026 (मंगलवार): सुबह 5:29 बजे से दोपहर 2:31 बजे तक।
- 11 जुलाई 2026 (शनिवार): रात 12:05 बजे से 12 जुलाई सुबह 5:32 बजे तक\
विवाह में शुभ मुहूर्त का महत्व
वैदिक ज्योतिष में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जब तिथि, नक्षत्र, वार, योग, करण और लग्न अनुकूल होते हैं, तब विवाह संस्कार सकारात्मक ऊर्जा के बीच संपन्न होता है। इसी कारण विवाह की तिथि तय करते समय वर-वधू की जन्म कुंडली का भी मिलान किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में संपन्न विवाह से दांपत्य जीवन में प्रेम, सामंजस्य और स्थिरता बनी रहती है। साथ ही भविष्य में आने वाली कई संभावित बाधाओं का प्रभाव भी कम माना जाता है। इसलिए विवाह की तिथि चुनते समय योग्य ज्योतिषाचार्य की सलाह लेना उचित माना जाता है।
चातुर्मास कब से शुरू होगा?
वर्ष 2026 में 25 जुलाई से चातुर्मास का आरंभ होगा और इसका समापन 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन होगा। धार्मिक मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी चार महीने की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है। चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन और अन्य शुभ एवं मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। इस अवधि में पूजा-पाठ, जप, तप, दान और आध्यात्मिक साधना को विशेष महत्व दिया जाता है।
Budh Margi 2026: बुध मार्गी होते ही इन राशि वालों की बढ़ेगी इनकम, व्यापार में होगा बड़ा लाभ
शुक्र-केतु का महासंयोग, 4 जुलाई के बाद से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का जबरदस्त साथ और होगी धन वृद्धि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।