Hartalika Teej Wishes in Hindi हरितालिका तीज का पावन पर्व प्रेम, समर्पण और दांपत्य जीवन में अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित युवतियां भी मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति की कामना से भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करती हैं।
Hartalika Teej Wishes: हरितालिका तीज पर अपनों को भेजें प्रेम और सौभाग्य से भरे ये शुभकामना संदेश
Hartalika Teej Wishes In Hindi: हरितालिका तीज के इस शुभ अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं देकर उनके जीवन में सुख, शांति, प्रेम और सौभाग्य की कामना कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन की फुहार, तीज का त्योहार,
लाए जीवन में खुशियां अपार।
शिव-गौरी का आशीर्वाद मिले हर पल,
प्रेम से महकता रहे आपका हर कल।
हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
मेहंदी रचे हाथ, चूड़ियों की खनक हो,
हर रिश्ते में प्यार और हर पल में चमक हो।
महादेव-मां गौरी की कृपा बनी रहे,
आपके आंगन में खुशियों की बारिश होती रहे।
हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
तीज की हरियाली, खुशियों की लाली,
महके जीवन की हर एक डाली।
शिव-शक्ति की कृपा बरसे इतनी,
हर सुबह हो सुंदर, हर शाम हो हसीन।
हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
मन में प्रेम, आंखों में सपने हजार हों,
हर दिन खुशियों से भरे त्योहार हों।
शिव-पार्वती का आशीष रहे सिर पर,
जीवनसाथी का साथ रहे जीवनभर।
हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं