फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Pradosh Vrat 2026 Date: जुलाई का आखिरी प्रदोष व्रत कब ? जानें शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Tue, 21 Jul 2026 06:57 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 21 Jul 2026 06:57 AM IST
सार

July Pradosh Vrat 2026 Date: प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में महादेव की आराधना करना अत्यंत फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि, इस समय की गई पूजा से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती हैं। साथ ही महादेव की विशेष कृपा भी साधक को मिलती हैं। 

विज्ञापन
July Last Pradosh Vrat 2026 Date And Puja muhurat in hindi
July Pradosh Vrat 2026 Date - फोटो : AI

July Pradosh Vrat 2026 Date: प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और पूरे शिव परिवार की विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। हालांकि, प्रदोष काल में महादेव की आराधना करना अत्यंत फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि इस समय की गई पूजा से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती हैं। वर्तमान में जुलाई महीना जारी है और ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि, जुलाई 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा ? ऐसे में आइए जानते हैं इसकी तिथि, प्रदोष काल का शुभ समय और पूजा विधि।


Sawan 2026: सावन में रख रहे हैं व्रत ? पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम

July Last Pradosh Vrat 2026 Date And Puja muhurat in hindi
July Pradosh Vrat 2026 Date - फोटो : अमर उजाला

जुलाई प्रदोष व्रत 2026

  • पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर होगा। 
  • त्रयोदशी तिथि का समापन 27 जुलाई, सोमवार को शाम 4 बजकर 15 मिनट पर होगा।
  • प्रदोष काल की गणना के अनुसार, 26 जुलाई 2026, को प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

Sawan Month 2026: सावन में करें भोलेनाथ को प्रसन्न, जानें 2026 के सोमवारी व्रत की तिथियां

July Last Pradosh Vrat 2026 Date And Puja muhurat in hindi
July Pradosh Vrat 2026 Date - फोटो : freepik

पूजा मुहूर्त
प्रदोष व्रत पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 01 मिनट तक का समय अत्यंत शुभ माना गया है। इसी अवधि में जलाभिषेक करने से महादेव की विशेष कृपा मिल सकती हैं।

Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

विज्ञापन
विज्ञापन
July Last Pradosh Vrat 2026 Date And Puja muhurat in hindi
July Pradosh Vrat 2026 Date - फोटो : adobe

पूजा विधि

  • प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिवलिंग का दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें। 
  • शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं और चंदन-भस्म भी अर्पित करें। 
  • महादेव को चावल चढ़ाएं और शमी के कुछ फूल भी अर्पित कर दें।
  • घी का दीपक और धूप जलाकर भगवान शिव को फल चढ़ाएं।
  • 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें औंर अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।
  • परिवार की सुख-समृद्धि और प्रेम जीवन सुखमय के लिए दान करें।
विज्ञापन
July Last Pradosh Vrat 2026 Date And Puja muhurat in hindi
July Pradosh Vrat 2026 Date - फोटो : adobe
शिवजी की आरती : ॐ जय शिव ओंकारा

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव...॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव...॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव...॥

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव...॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव...॥
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव...॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव...॥

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव...॥

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव...॥
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed