फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरा पर चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, भाग्य देगा पूरा साथ और सफल होंगे सभी अटके काम

Sun, 18 Oct 2026 01:48 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 18 Oct 2026 01:48 PM IST
सार

Dussehra 2026 Lucky Rashifal: दशहरा 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय खास रहने वाला है। इस दौरान तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से शुभ योग बनेंगे। इनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
kab hai dussehra 2026 date shubh yog these zodiac will get benefits
Dussehra 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला AI

Dussehra 2026 Lucky Rashifal: इस साल दशहरा 20 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। इस बार दशहरा और महानवमी की तिथियों का संयोग होने से पर्व को लेकर विशेष चर्चा है। ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह समय खास माना जा रहा है। इस दौरान तुला राशि में बुध, सूर्य और शुक्र की युति रहेगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग, जबकि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। हालांकि, मेष, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने की संभावना है। इन राशि वालों को धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की उम्मीद रहेगी। आइए जानते हैं दशहरा किन तीन राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है।

Trending Videos
kab hai dussehra 2026 date shubh yog these zodiac will get benefits
Dussehra 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए दशहरे के आसपास का समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।  व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। छात्रों को करियर में नई दिशा प्राप्त होगी। कानूनी विवादों में भी राहत मिलने की संभावना बन सकती है।

kab hai dussehra 2026 date shubh yog these zodiac will get benefits
Dussehra 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ मिलने के संकेत दे रहा है। पहले किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। वहीं, व्यापार करने वाले जातकों को लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं। निजी जीवन में भी खुशियां बढ़ सकती हैं। इस समय कोई बड़ा शुभ काम आप कर सकते हैं। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। परिवार में इस समय खुशियां बनी रहेंगी। पहले किए गए निवेश से भी लाभ मिलने की उम्मीद बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai dussehra 2026 date shubh yog these zodiac will get benefits
Dussehra 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दशहरे का समय लाभकारी साबित हो सकता है। कामकाज को लेकर नए-नए अवसर बन सकते हैं। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। इस समय विवाह के योग बनेंगे। अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। धन लाभ होगा और तरक्की करेंगे।
 

साप्ताहिक राशिफल 2026: वृषभ सहित इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की, नौकरी के बनेंगे योग

विजयादशमी 2026: दशहरे पर क्या होती है दशहरी देने की परंपरा? जानिए इसका महत्व

मंगल गोचर 2026: अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed