सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया, जानें किस समय करें भगवान भोलेनाथ की पूजा

धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 06:01 AM IST
सार

Maha Shivratri 2025 Date: भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि निकट आ रहा है। इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन भद्रा का प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2025 Date Time Bhadra Kaal Time Puja Muhurat  Paran Samay in Hindi
महाशिवरात्रि पर लगेगा भद्रा का साया - फोटो : amar ujala

Maha Shivratri 2025 Date Time Bhadra Kaal Time: महाशिवरात्रि का पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन देवाधिदेव महादेव ने गृहस्थ जीवन को अपनाया। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हालांकि, महाशिवरात्रि का पूरा दिन शिव पूजा के लिए समर्पित होता है, लेकिन शुभ मुहूर्त में की गई पूजा विशेष फल देती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर पूजा मुहूर्त और भद्रा काल का समय 



Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी के इन मंत्रो का जाप, मिलेगा हर समस्या का समाधान

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें, यहां जानें

February Pradosh Vrat 2025: फरवरी में कब है प्रदोष व्रत ? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Trending Videos
Maha Shivratri 2025 Date Time Bhadra Kaal Time Puja Muhurat  Paran Samay in Hindi
महाशिवरात्रि पर लगेगा भद्रा का साया - फोटो : freepik

महाशिवरात्रि 2025 कब है?
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरंभ: 26 फरवरी, प्रातः11:08 बजे से 27 फरवरी 2025, प्रातः 08:54 बजे तक
चतुर्दशी तिथि का प्रदोष और निशिता काल 26 फरवरी 
इसलिए, महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2025 Date Time Bhadra Kaal Time Puja Muhurat  Paran Samay in Hindi
महाशिवरात्रि पर लगेगा भद्रा का साया - फोटो : freepik

महाशिवरात्रि पर भद्रा काल
26 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन प्रातः11:08 बजे से रात्रि 10:05 बजे तक रहेगा भद्रा का समय
शिव कालों के काल महाकाल हैं, इसलिए उनकी पूजा पर भद्रा और पंचक जैसे अशुभ काल का कोई असर नहीं पड़ता। इसीलिए, महाशिवरात्रि के दिन भद्रा होने के बावजूद, पूरे दिन निर्बाध रूप से शिव पूजा की जा सकेगी।

Maha Shivratri 2025 Date Time Bhadra Kaal Time Puja Muhurat  Paran Samay in Hindi
महाशिवरात्रि पर लगेगा भद्रा का साया - फोटो : अमर उजाला

चार प्रहर की पूजा का समय

महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है, और इस दिन की रात में चारों प्रहर में पूजा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा के लिए निम्नलिखित मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं-
प्रथम प्रहर पूजा का समय: सायं 06:19 बजे से रात्रि 09:26 बजे तक
द्वितीय प्रहर पूजा का समय: रात्रि 09:26 बजे से मध्यरात्रि 12:34 बजे तक
तृतीय प्रहर पूजा का समय: मध्यरात्रि 12:34 बजे से 27 फरवरी , प्रातः03:41 बजे तक
चतुर्थ प्रहर पूजा का समय: 27 फरवरी , प्रातः03:41 बजे से प्रातः 06:48 बजे तक

विज्ञापन
Maha Shivratri 2025 Date Time Bhadra Kaal Time Puja Muhurat  Paran Samay in Hindi
महाशिवरात्रि पर लगेगा भद्रा का साया - फोटो : amar ujala

महाशिवरात्रि पर शिव पूजा का निशिता मुहूर्त

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा का निशिता काल विशेष महत्व रखता है।
शिव पूजा का निशिता काल मुहूर्त: 26 फरवरी 2025, मध्यरात्रि 12:09 बजे से 12:59 बजे तक 
 निशिता काल पूजा की कुल अवधि:  कुल 50 मिनट 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed