महावीर जयंती की शुभकामनाएं
Mahavir Jayanti 2026 Wishes: पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यह दिन जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर पूजा-पाठ, दान व सुबह-सुबह प्रभात फेरी की जाती हैं। यही नहीं भगवान महावीर के संदेशों को याद करते हुए शोभा यात्राएं भी निकाली जाती हैं। इस दौरान सभी एक दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी इन संदेशों के जरिए भी अपनों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Akshay Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया कब है? जानें शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महत्व

कमेंट
कमेंट X