Hanuman Janmotsav 2026: इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 2 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। यह हिंदू पंचांग के चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि है। मान्यता है कि, इस शुभ तिथि पर माता अंजनी और राजा केसरी के पुत्र के रूप में हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस पावन दिन पर प्रभु की विधि-विधान से की गई पूजा साधक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आती हैं। साथ ही व्यक्ति के बल, बुद्धि, विद्या और साहस में भी वृद्धि होती हैं। हालांकि, इस दिन हनुमान जी को कुछ चीजें अर्पित करने से वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं और इससे व्यक्ति को भूत-प्रेत बाधा और संकटों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए इस दिन के महत्व को जानते हैं।
{"_id":"69cb7a432a45ad706a0b29f2","slug":"hanuman-janmotsav-2026-date-puja-vidhi-and-shubh-muhurat-in-hindi-2026-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर कैसे करें बजरंगबली को प्रसन्न ? जानें क्या करें और क्या नहीं","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर कैसे करें बजरंगबली को प्रसन्न ? जानें क्या करें और क्या नहीं
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:32 PM IST
सार
Hanuman Janmotsav 2026: इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव है। इस दिन प्रभु को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए और किन कार्यों से बचें, आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : adobe stock
हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा विधि
- हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह व्रत का संकल्प लें और पूजा स्थान को शुद्ध कर एक चौकी लगाएं। इसपर लाल वस्त्र बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति रखें।
- अब आप भगवान को सिंदूर अर्पित करें, क्योंकि यह उन्हें अत्यंत प्रिय हैं। हनुमान जी को चमेली का तेल, लाल फूलों की माला, गुड़ और धूप-दीप प्रज्वलित करें।
- भोग के रूप में बूंदी अर्पित करें। आप पान का बीड़ा और मौसमी फल जैसे केला व अमरूद भी चढ़ा सकते हैं। यह शुभ माना जाता है।
- पूजा के दौरान श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। आरती करें और प्रसाद सभी में वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : adobe stock
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
- हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- आप प्रभु को गुड़-चना, बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इससे लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं।
- पान का बीड़ा चढ़ाने से व्यापार विस्तार की बाधाएं समाप्त हो सकती हैं।
- बंदरों को केले या गुड़-चना खिलाएं। इससे सभी तरह के दोष दूर हो सकते हैं।
- जरूरतमंद लोगों को दान दें।
- मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Hanuman Ji ki Priya Rashi: हनुमान जी को प्रिय हैं ये चार राशियां, दूसरों से खास होता है इनका व्यक्तित्व
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : adobe stock
क्या करें और क्या नहीं
- हनुमान जन्मोत्सव पर विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करें।
- व्रत रखें और सात्विक भोजन करें।
- दान-पुण्य करें और जरूरतमंदों की मदद करें।
- अपशब्दों का प्रयोग न करें
- हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप, सभी संकट होंगे दूर
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : adobe stock
- मन, वचन और कर्म से शुद्धता बनाए रखें।
- तामसिक भोजन (मांस, मदिरा आदि) का सेवन न करें।
- किसी से विवाद या झगड़ा न करें
- अहंकार और क्रोध से दूर रहें
- इस दिन कोई भी गलत या अनैतिक कार्य करने से बचें।
April Rashifal 2026: अप्रैल का महीना इन पांच राशियों के लिए रहेगा शानदार, लेकिन इनको बरतनी होगी सावधानी
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर सभी संकट दूर करने के लिए बजरंगबली की ऐसे करें विशेष पूजन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X