{"_id":"5ff6be828ebc3e2e2d20d348","slug":"makar-sankranti-2021-these-shubh-sanyoga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर ग्रहों का रहेगा ये संयोग, पांच ग्रह होंगे एक साथ","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर ग्रहों का रहेगा ये संयोग, पांच ग्रह होंगे एक साथ
Thu, 07 Jan 2021 03:08 PM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 07 Jan 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस पर्व को खिचड़ी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति का उल्लेख हिन्दू धर्मग्रंथ, धर्मसूत्र और आचार संहिता में मिलता है। सूर्य उत्तरायण के बाद देश भर में मकर संक्रांति का पर्व अलग-अलग सांस्कृतिक रूपों में मनाया जाता है। इस दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान एवं दान-पुण्य के कार्य करने से दोगुना फल मिलता है।
मकर संक्रांति 2021
- फोटो : Social Media
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति पर पूजा पाठ, स्नान और दान के लिए सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक पुण्य काल रहेगा।
मकर संक्रांति 2021
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि में पांच ग्रहों का संयोग
मकर संक्रांति इस बार ग्रहों का खास संयोग बन रहा है। इस मकर संक्रांति पर मकर राशि में कई महत्वपूर्ण ग्रह एक साथ विराजमान होंगे। इस दिन सूर्य, शनि, गुरु, बुध और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, मकर राशि में ये पांचों ग्रह शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान और स्नान जीवन में बहुत ही पुण्य फल प्रदान करने वाला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति 2021
- फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर इस विधि से करें पूजा
- इस दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए।
- अगर पवित्र नदी में स्नान करना संभव नहीं हो तो घर में नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदें मिला लें।
- स्नान के बाद पूजा आरंभ करें।
- सूर्य देव समेत सभी नव ग्रहों की पूजा करें।
- इसके बाद जरूरतमंदों को दान दें।
- इस पर्व पर खिचड़ी का सेवन करना भी उत्तम माना गया है।
- खिचड़ी का दान भी किया जाता है