फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?

Thu, 20 Aug 2026 11:27 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 20 Aug 2026 11:27 AM IST
सार

Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि, क्या चंद्र ग्रहण के कारण रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकेगा ? आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 chandra grahan time sutal kaal and rakhi shubh muhurat
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसलिए इस दिन को रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ाने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। वहीं, साल 2026 में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस दिन शुभ संयोग के साथ-साथ ग्रहण का साया भी बना रहेगा। दरअसल, इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 38 मिनट की रहेगी। आमतौर पर ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने से बचने की मान्यता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि क्या चंद्र ग्रहण के कारण रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकेगा ?  आइए इसके बारे में जानते हैं।

Raksha Bandhan 2026 chandra grahan time sutal kaal and rakhi shubh muhurat
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : Freepik

5 घंटे 38 मिनट का रहेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिषियों के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी और इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर माना जा रहा है। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 38 मिनट की रहेगी। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Raksha Bandhan 2026 chandra grahan time sutal kaal and rakhi shubh muhurat
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : adobe

ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा सकेगा। साथ ही पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक कार्यों पर भी ग्रहण का प्रभाव नहीं माना जाएगा। माना जा रहा है कि, यह चंद्र ग्रहण अफ्रीका, यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी एशिया के कई देशों में दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 chandra grahan time sutal kaal and rakhi shubh muhurat
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : adobe stock

रक्षाबंधन 2026 शुभ मुहूर्त

  • 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 7 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 9 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।


Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें पूजा मुहूर्त और विसर्जन की तारीख

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2026 chandra grahan time sutal kaal and rakhi shubh muhurat
Raksha Bandhan 2026 - फोटो : AI

कब रहेगा भद्रा का साया?
इस साल 27 अगस्त को भद्रा का प्रभाव सुबह 9 बजकर 8 मिनट से रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, 28 अगस्त को भद्रा का प्रभाव समाप्त हो चुका होगा। ऐसे में इस दिन बहनें बिना किसी बाधा के शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

Janmashtami 2026: 3 या 4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख पूजा विधि और महत्व


South Indian Festivals: दक्षिण भारत के 16 अनोखे व्रत-त्योहार, उत्तर भारत में नहीं हैं इतने प्रचलित


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed