फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sawan Purnima 2026 Effective Remedies for Attracting Wealth purnima me dhan prapti ke upay

Sawan Purnima 2026: श्रावण पूर्णिमा पर सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय

Tue, 18 Aug 2026 07:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 07:12 PM IST
सार

हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में इस दिन दान करने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। 

विज्ञापन
Sawan Purnima 2026 Effective Remedies for Attracting Wealth purnima me dhan prapti ke upay
sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sawan Purnima 2026: हिंदू धर्म में श्रावण पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह तिथि बहुत ही शुभ और फलदायी होती है। इसमें पूजा-पाठ, स्न्नान-दान कर पुण्य अर्जित करने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। सावन महीने में पड़ने कारण इसका विशेष महत्व होता है। आमतौर पर पूर्णिमा में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है लेकिन सावन की पूर्णिमा में भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा-अर्चना की जाती है। इससे श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव को भी फल की प्राप्ति होती है और सावन पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है। 

विज्ञापन


सावन पूर्णिमा शिव-पार्वती की आराधना 
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस माह में हर एक तिथि का विशेष महत्व होता है। सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना करने का खास महत्व होता है।  शास्त्रों के अनुसार सावन पूर्णिमा को भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की पूजा करनी बेहद शुभ मानी जाती है। सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के शिवलिंग के ऊपर रुद्राभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वहीं, शिवजी पर दूध चढ़ाने से कुंडली में चंद्र दोष मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन


मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना
सावन पूर्णिमा पर जहां पवित्र नदियों में स्नान का महत्व होता है वहीं इस दिन देवी लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधी थी। इसी से प्रसन्न होकर राजा बलि ने वामन रूप में पाताल लोक में मौजूद भगवान विष्णु को देवी लक्ष्मी के साथ बैकुंठ विदा कर दिया। इसलिए रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा के दिन राजा बलि नाम से भी एक राखी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के चरणों में रखना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्दी से बनाएं स्वस्तिक
सावन पूर्णिमा के दिन  मां लक्ष्मी के आगमन एवं नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और जल का मिश्रण मिलाकर स्वास्तिक जरूर बनाएं।वहीँ मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण  लगाएं,ये शुभ और समृद्धिकारक माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में धन और धान्य की कमी नहीं होने देंगी।

Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें पूजा मुहूर्त और विसर्जन की तारीख

सत्यनारायण की कथा सुने
पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु एवं माँ लक्ष्मी की पूजा करने के लिए उत्तम तिथि है। यदि  आपके घर में काफी समय से आर्थिक तंगी चल रही है या फिर कारोबार में सफलता नहीं मिल रही है तो प्रत्येक पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने और पूजन करने से आपको विशेष लाभ होगा और आपके घर में धन की वृद्धि होगी। इसके अलावा भी जीवन में कोई भी परेशानी है तो वह भी विष्णुजी की कृपा से दूर हो जाएगी।


Mangala Gauri Vrat 2026: तीसरे मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय, विवाह की अड़चन से लेकर मंगल दोष तक होंगे दूर

दान करें
हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए इस दिन दान करना बहुत ही शुभ होता है। सावन पूर्णिमा पर अन्न, दूध, फल, चावल आदि का दान करें। 

Raksha Bandhan 2026: चंद्र ग्रहण के बीच मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed