फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Nag Panchami 2026 Do’s and Don'ts To Follow During Nag panchami

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर आज करें अष्टनागों का पूजन, सुख-शांति के लिए क्या करें क्या न करें

Mon, 17 Aug 2026 01:10 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Aug 2026 01:10 PM IST
सार

Nag Panchami 2026: हिंदू धर्म में नाग पंचमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। नाग पंचमी पर नागदेवता की पूजा करने का विधान होता है। 

विज्ञापन
Nag Panchami 2026 Do’s and Don'ts To Follow During Nag panchami
Nag Panchami 2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Nag Panchami 2026: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना गया है। इस पावन माह में आने वाले पर्व-त्योहार प्रकृति, जीव-जगत और सनातन परंपराओं के प्रति हमारी आस्था को दर्शाते हैं। इन्हीं प्रमुख पर्वों में नाग पंचमी का विशेष स्थान है। इस दिन नाग देवता की पूजा कर परिवार की सुख-शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की जाती है।  बिहार, बंगाल, ओडिशा और राजस्थान में कृष्ण पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाने की परंपरा है, जबकि देश के अधिकांश हिस्सों में श्रावण शुक्ल पंचमी को यह पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पुराण
लिंग पुराण के अनुसार, सृष्टि के सृजन के लिए जब ब्रह्माजी ने घोर तपस्या की तो एक समय वे हताश होने लगे। क्रोधवश उनकी आंखों से आंसू पृथ्वी पर गिरे और उनसे सर्पों की उत्पत्ति हुई। इन सर्पों पर किसी प्रकार का अत्याचार न हो, इस विचार से भगवान सूर्यदेव ने इन्हें पंचमी तिथि का अधिकारी बनाया। तभी से पंचमी तिथि पर नाग देवता की पूजा करने की परंपरा मानी जाती है। आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन क्या करना शुभ माना जाता है और किन कार्यों से बचना चाहिए।
विज्ञापन


नाग पंचमी पर क्या करें
  • पंचमी के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर व्रत और पूजा का संकल्प लें। पूजा स्थल पर नाग देवता का चित्र स्थापित करें या मिट्टी से बने सर्प देवता को लाल कपड़ा बिछाकर चौकी पर स्थापित करें। हल्दी, रोली, अक्षत, कच्चा दूध और पुष्प अर्पित कर नाग देवता की पूजा करें। इसके बाद कच्चे दूध, घी और चीनी का मिश्रण अर्पित करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नाग पंचमी के दिन अनंत, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख नामक अष्टनागों का ध्यान कर उनकी पूजा करने की परंपरा है। पूजा के बाद नाग देवता की आरती करें और वहीं बैठकर नाग पंचमी की कथा का श्रवण या पाठ करें। अंत में परिवार की सुख-शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए नाग देवता से प्रार्थना करें।
  • इस दिन महिलाएं नाग देवता को भाई स्वरूप मानकर अपने परिवार की रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना भी करती हैं। धार्मिक मान्यताओं में नाग देवता की पूजा को धन-संपदा और वंश की उन्नति से भी जोड़ा गया है। माना जाता है कि नाग देवता गुप्त धन के रक्षक हैं, इसलिए नाग पंचमी पर श्रद्धापूर्वक उनकी पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने और परिवार में सुख-समृद्धि आने की कामना की जाती है। गृह निर्माण, पितृदोष और कुल की उन्नति से जुड़ी मान्यताओं में भी नाग पूजा का महत्व बताया गया है।

Nag Panchami 2026: शुभ संयोग में नाग पंचमी आज, इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं


इस दिन क्या नहीं करें
  • नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि नाग और सर्प धरती के भीतर बिलों में रहते हैं, इसलिए इस दिन भूमि खोदने से उनके आश्रय को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों के लिए भी इस दिन खेत में हल चलाने से बचने की परंपरा है।
  • लोकमान्यता के अनुसार नाग पंचमी के दिन सुई में धागा डालना, कैंची चलाना या चाकू से सब्जी काटने जैसे कार्यों से भी बचना चाहिए। इस दिन किसी भी जीव की हत्या या उसे नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए।
  • नाग देवता को दूध अर्पित करने की धार्मिक परंपरा है, लेकिन जीवित सांप को दूध पिलाना नहीं चाहिए। सांपों के लिए दूध प्राकृतिक आहार नहीं है और उन्हें जबरन दूध पिलाना उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए नाग पंचमी की पूजा में नाग देवता का प्रतीकात्मक पूजन करें और किसी जीव को कष्ट न पहुंचाने का संकल्प लें।

Weekly Horoscope (17-23 Aug 2026): कर्क समेत इन 3 राशियों के बड़ सकते हैं खर्च, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed