Sawan Purnima 2026: कब है सावन पूर्णिमा 28 या 29 अगस्त ? जानिए तिथि, दान-स्नान और धार्मिक महत्व
Sawan Purnima 2026: हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर दान, स्नान और पूजा करने का विशेष महत्व होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन पूर्णिमा तिथि 2026
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 9 मिनट से शुरू हो रही है, जो 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के हिसाब से सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को है।
पूजा, स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि पर गंगास्नान और दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन ब्रह्रा मुहूर्त में सुबह 04 बजकर 28 मिनट से लेकर 05 जबकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। वहीं सावन पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजन का भी खास महत्व होता है।
सावन पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
सावन पूर्णिमा की तिथि पर भगवान शिव और माता पार्तती की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। इस दिन व्रत रखते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक करने का महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया गया जप, तप, दान और पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है। सावन पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने की पंरपरा है। श्रावण पूर्णिमा पर दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान करना बहुत ही पुण्यकारी होता है। दान देने से न केवल भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि दाता के जीवन में भी सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है। विशेष रूप से इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना और दक्षिणा देना बहुत शुभ माना जाता है। श्रावण पूर्णिमा पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को दीर्घायु, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Surya Ketu Yuti: सूर्य-केतु की युति से बदल जाएंगे इन राशि वालों के भाग्य, 17 सितंबर तक मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट
Mangal In Mithun 2026: आने वाले 30 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, होगा जबरदस्त लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।