फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmasthami 2026: 3 या 4 सितंबर, कब है कृष्ण जन्माष्टमी? दूर करें कन्फ्यूजन और जानें सही तिथि

Mon, 17 Aug 2026 05:08 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 17 Aug 2026 05:08 PM IST
सार

Krishna Janmasthami 2026 Date: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार लोगों के मन में 3 या 4 सितंबर को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। आइए जानते हैं कि, साल 2026 में कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा ?
 

विज्ञापन
Krishna Janmasthami 2026 date shubh yog and upay know kab hai Janmasthami
Krishna Janmasthami 2026 - फोटो : अमर उजाला

Krishna Janmasthami 2026 Date: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में जाना जाता है, जिसे देशभर में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है और भक्त उपवास भी रखते हैं। मान्यता है कि, इस तिथि पर निशिता काल में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का वास होता है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की कृपा भी जीवन पर बनी रहती है। जन्माष्टमी के खास अवसर पर देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारों का आयोजन किया जाता है। वहीं, कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को नाटकीय रूप में प्रस्तुत कर विशेष पूजा आयोजन किया जाता है। प्रेम, भक्ति और आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में विशेष महत्व रखता है। ऐसे में इस बार लोगों के मन में 3 या 4 सितंबर को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। आइए जानते हैं कि, साल 2026 में कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा ?

Krishna Janmasthami 2026 date shubh yog and upay know kab hai Janmasthami
कृष्ण जन्माष्टमी 2026 - फोटो : amar ujala

कृष्ण जन्माष्टमी 2026
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 4 सितंबर 2026 को रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगी। इसका समापन 5 सितंबर 2026 को रात 12 बजकर 13 मिनट पर होगा। निशिता काल के अनुसार, 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

Krishna Janmasthami 2026 date shubh yog and upay know kab hai Janmasthami
Krishna Janmasthami 2026 - फोटो : instagram

पूजा का शुभ मुहूर्त
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पूजा का शुभ समय 4 सितंबर की रात 11 बजकर 57 मिनट से 5 सितंबर की रात 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। वहीं, व्रत का पारण 5 सितंबर की सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmasthami 2026 date shubh yog and upay know kab hai Janmasthami
Krishna Janmasthami 2026 - फोटो : instagram
जन्माष्टमी पर अवश्य करें ये काम
  • जन्माष्टमी के दिन उपवास रखें और पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। रात में निशिता काल के दौरान बाल गोपाल की विशेष पूजा और आराधना करें।
  • इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। मान्यता है कि कान्हा को माखन अत्यंत प्रिय है और उन्हें इसका भोग लगाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

गुरु-शनि की चाल से साल 2026 के बचे महीनों में मिल सकती है अच्छी खबरें, करियर-कारोबार में मिलेंगे अच्छे अवसर

विज्ञापन
Krishna Janmasthami 2026 date shubh yog and upay know kab hai Janmasthami
Krishna Janmasthami 2026 - फोटो : instagram
  • जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथ राधा रानी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। श्रद्धापूर्वक उनकी आराधना करने से प्रेम और रिश्तों में मधुरता बनी रहने की मान्यता है।
  • जन्माष्टमी के दिन अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न व अन्य आवश्यक चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान पुण्य फल प्रदान करता है।

 

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखी


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed