Ganesh Chaturthi 2026: भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता और विघ्नों का नाश करने वाला माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणपति की आराधना करने की परंपरा है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से देशभर में गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है। इस दौरान घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें पूजा मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Ganesh Chaturthi 2026 Date: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से देशभर में गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है। आइए जानते हैं कि इस साल गणेश चतुर्थी कब मनाई जाएगी और विसर्जन कब किया जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश चतुर्थी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा, जबकि इसका समापन अगले दिन 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का व्रत और गणपति स्थापना 14 सितंबर को ही की जाएगी।
गणेश स्थापना की तिथि: 14 सितंबर 2026, सोमवार
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 14 सितंबर, सुबह 7:06 बजे
गणपति पूजा का शुभ समय: सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक
कब होगा गणपति विसर्जन?
गणेश उत्सव के समापन पर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। वर्ष 2026 में अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर, शुक्रवार को पड़ रही है। इसी दिन बड़े स्तर पर गणपति विसर्जन किया जाएगा।
हालांकि, हर परिवार और क्षेत्र में विसर्जन की अलग परंपराएं हो सकती हैं। कई भक्त डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन या 7 दिन बाद भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। वहीं सार्वजनिक गणेश उत्सवों में आमतौर पर अनंत चतुर्दशी के दिन भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाती है।
2026 Hindu Festival Dates: कब है पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा? देखें तिथि सहित पूरा कैलेंडर
Love vs Attachment: प्रेम है या मोह? श्रीमद्भगवद्गीता की इन सीखों से समझें रिश्ते में छिपा असली फर्क
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।