Ramadan 2026 Moon Sighting: रमजान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माना जाता है और इसकी शुरुआत नए चांद के दिखने के साथ होती है। सऊदी अरब, पाकिस्तान, भारत या अन्य मुस्लिम देशों में इस पाक महीने की शुरआत की पुष्टि चांद नजर आने के बाद ही की जाती है। चांद दिखाई देने की आधिकारिक घोषणा के बाद अगली सुबह से रोजा रखने की परंपरा है, इसलिए लोग बेसब्री से चांद निकलने का इसका इंतजार करते हैं।
Ramadan 2026: सऊदी अरब में कब दिखेगा चांद? जानें भारत में किस दिन होगा पहला रोजा
Ramadan 2026 Moon Sighting: दुनियाभर के मुसलमानों के लिए सऊदी अरब में चांद दिखना खास अहमियत रखता है। अक्सर भारत में रमजान की शुरुआत सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद होती है। आइए जानते हैं इस साल भारत में पहला रोजा कब से रखा जाएगा।
सऊदी अरब में चांद दिखने का महत्व
दुनियाभर के मुसलमानों के लिए सऊदी अरब में चांद दिखना खास अहमियत रखता है। अक्सर भारत में रमजान की शुरुआत सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद होती है। यदि तय तारीख पर भारत में चांद नजर नहीं आता, तो कई बार सऊदी अरब की घोषणा के आधार पर ही रोजे शुरू कर दिए जाते हैं। इसी वजह से भारत समेत कई देशों के मुसलमान सऊदी अरब से आने वाली चांद की खबरों पर नजर बनाए रखते हैं।
17 फरवरी को चांद देखने की अपील
सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के मुसलमानों से 17 फरवरी 2026 की शाम पर नए चांद को देखने की अपील की है। मगरिब की नमाज के बाद रमजान के चांद की तलाश की जाएगी। यदि इस शाम चांद दिखाई देता है, तो सऊदी अरब में 18 फरवरी से पहला रोजा रखा जाएगा।
ऐसी स्थिति में भारत में 19 फरवरी से रोजे शुरू होने की संभावना है।
भारत में कब दिखेगा रमजान का चांद?
भारत में 18 फरवरी 2026 की शाम चांद दिखने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो 19 फरवरी से भारत में रोजा शुरू होगा। हालांकि, यदि 18 फरवरी को चांद नजर नहीं आता, तो भारत में पहला रोजा 20 फरवरी से रखा जा सकता है। अंतिम निर्णय स्थानीय चांद देखने की पुष्टि पर निर्भर करेगा।
हर साल बदलती हैं रमजान की तारीखें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा की गति पर आधारित होता है, इसलिए ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार रमजान हर वर्ष लगभग 10 से 11 दिन पहले आ जाता है। वर्ष 2025 में रमजान 1 मार्च से शुरू हुआ था। इस बार यह पवित्र महीना पिछले साल की तुलना में करीब 10–11 दिन पहले शुरू होने की उम्मीद है।