सब्सक्राइब करें

Ramadan 2026: सऊदी अरब में कब दिखेगा चांद? जानें भारत में किस दिन होगा पहला रोजा

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 17 Feb 2026 01:18 PM IST
सार

Ramadan 2026 Moon Sighting:  दुनियाभर के मुसलमानों के लिए सऊदी अरब में चांद दिखना खास अहमियत रखता है। अक्सर भारत में रमजान की शुरुआत सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद होती है। आइए जानते हैं इस साल भारत में पहला रोजा कब से रखा जाएगा।

विज्ञापन
Ramadan 2026 Moon Sighting Saudi Arabia On Feb 17 Know ramadan start date in india 2026
रमजान 2026 भारत में कब दिखेगा चांद? - फोटो : Amar Ujala

Ramadan 2026 Moon Sighting: रमजान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माना जाता है और इसकी शुरुआत नए चांद के दिखने के साथ होती है। सऊदी अरब, पाकिस्तान, भारत या अन्य मुस्लिम देशों में इस पाक महीने की शुरआत की पुष्टि चांद नजर आने के बाद ही की जाती है। चांद दिखाई देने की आधिकारिक घोषणा के बाद अगली सुबह से रोजा रखने की परंपरा है, इसलिए लोग बेसब्री से चांद निकलने का इसका इंतजार करते हैं।



Ramadan 2026: पहला रोजा कब होगा? जानें ईद-उल-फितर और लैलात अल-कद्र की पूरी जानकारी
Mulank 4 Career: जानिए कौन से करियर क्षेत्र मूलांक 4 वालों के लिए होते हैं बेस्ट, दिलाते हैं सम्मान और सफलता

Trending Videos
Ramadan 2026 Moon Sighting Saudi Arabia On Feb 17 Know ramadan start date in india 2026
सऊदी अरब में चांद दिखने का महत्व - फोटो : adobestock

सऊदी अरब में चांद दिखने का महत्व
दुनियाभर के मुसलमानों के लिए सऊदी अरब में चांद दिखना खास अहमियत रखता है। अक्सर भारत में रमजान की शुरुआत सऊदी अरब में चांद दिखने के एक दिन बाद होती है। यदि तय तारीख पर भारत में चांद नजर नहीं आता, तो कई बार सऊदी अरब की घोषणा के आधार पर ही रोजे शुरू कर दिए जाते हैं। इसी वजह से भारत समेत कई देशों के मुसलमान सऊदी अरब से आने वाली चांद की खबरों पर नजर बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2026 Moon Sighting Saudi Arabia On Feb 17 Know ramadan start date in india 2026
17 फरवरी को चांद देखने की अपील - फोटो : adobestock

17 फरवरी को चांद देखने की अपील
सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के मुसलमानों से 17 फरवरी 2026 की शाम पर नए चांद को देखने की अपील की है। मगरिब की नमाज के बाद रमजान के चांद की तलाश की जाएगी। यदि इस शाम चांद दिखाई देता है, तो सऊदी अरब में 18 फरवरी से पहला रोजा रखा जाएगा।

ऐसी स्थिति में भारत में 19 फरवरी से रोजे शुरू होने की संभावना है।

Ramadan 2026 Moon Sighting Saudi Arabia On Feb 17 Know ramadan start date in india 2026
भारत में कब दिखेगा रमजान का चांद? - फोटो : Amar ujala

भारत में कब दिखेगा रमजान का चांद?
भारत में 18 फरवरी 2026 की शाम चांद दिखने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो 19 फरवरी से भारत में रोजा शुरू होगा। हालांकि, यदि 18 फरवरी को चांद नजर नहीं आता, तो भारत में पहला रोजा 20 फरवरी से रखा जा सकता है। अंतिम निर्णय स्थानीय चांद देखने की पुष्टि पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
Ramadan 2026 Moon Sighting Saudi Arabia On Feb 17 Know ramadan start date in india 2026
हर साल बदलती हैं रमजान की तारीखें - फोटो : freepik

हर साल बदलती हैं रमजान की तारीखें
इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा की गति पर आधारित होता है, इसलिए ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार रमजान हर वर्ष लगभग 10 से 11 दिन पहले आ जाता है। वर्ष 2025 में रमजान 1 मार्च से शुरू हुआ था। इस बार यह पवित्र महीना पिछले साल की तुलना में करीब 10–11 दिन पहले शुरू होने की उम्मीद है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed