सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर अपने दोस्तों और परिजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sun, 08 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी के अवसर पर लोग एक-दूसरे पर रंग उड़ाते हैं, खुशियां बांटते हैं और अपनों को इस पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आप भी इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रंग पंचमी की बधाई दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Rang Panchami 2026 wishes holi badhai sandesh shubhkamnaye message shayari in hindi
रंग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Rang Panchami Wishes 2026: पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है और इसके ठीक पांच दिन बाद रंग पंचमी आती है। यह पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में रंग पंचमी 8 मार्च को पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवी-देवताओं की पूजा करके उन्हें अबीर-गुलाल अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।



धार्मिक ग्रंथों में रंग पंचमी को देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। इसी कारण लोग आसमान में अबीर-गुलाल उड़ाकर देवताओं को इस उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं। माना जाता है कि इस दिन रंगों का यह उत्सव सकारात्मक और दैवीय ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है। ऐसे में आप इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रंग पंचमी की बधाई दे सकते हैं। 

Chaitra Navratri 2026: डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रि

Trending Videos
Rang Panchami 2026 wishes holi badhai sandesh shubhkamnaye message shayari in hindi
रंग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

कुदरत का हर रंग आप पर बरसे, हर कोई आपसे रंग पंचमी खेलने को तरसे
रंग दें आपको मिलके सारे इतना कि,
आप वो रंग उतारने को तरसें
रंग पंचमी की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Rang Panchami 2026 wishes holi badhai sandesh shubhkamnaye message shayari in hindi
रंग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

नीला, गुलाबी, हरा और लाल,  
हर रंग कहे बस प्यार ही प्यार।  
खुशियों की मिठास घुल जाए हर दिल में,  
बने रहे रंग पंचमी की छवि हर पल में।
रंग पंचमी की शुभकामनाएं

 

Rang Panchami 2026 wishes holi badhai sandesh shubhkamnaye message shayari in hindi
रंग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

रंगों की फुहार हो, खुशियों की बौछार हो,
हर गली, हर मोड़ पर खुशियों की बहार हो!
रंग पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं

 

विज्ञापन
Rang Panchami 2026 wishes holi badhai sandesh shubhkamnaye message shayari in hindi
रंग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

रंगों की महक से महकता है त्योहार,
हर दिल में उठता है उमंगों का ज्वार,
गुलाल की बौछार और पिचकारी की धार,
रंग पंचमी लाए खुशियों की बहार
रंग पंचमी की ढेरों शुभकामनाएं

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed