सावन का पवित्र महीना चल रहा है। सावन आने के साथ त्योहार की भी शुरुआत हो जाती है। सावन के महीने में शिवजी की विशेष कृपा पाने के लिए लोग उनकी पूजा अर्चना करते हैं। वहीं इस महीने में सुहागिन महिलाएं तीज का व्रत रखती हैं। इस व्रत को शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं तीज से जुड़ी कुछ विशेष बातें…
त्योहार: 3 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानिए क्या है इसका महत्व
सावन तीज के दिन महिलाएं शंकरजी और माता पार्वती की पूजा कर पति के लंबी उम्र और स्वास्थ्य जीवन की कामना करती हैं। आपको बता दें, इस बार हरियाली तीज 3 अगस्त को पड़ रही है।
लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए इस सावन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
इस दिन पौधा रोपण करना भी शुभ माना जाता है। त्योहार के दिन महिलाएं पौधा लगाकर वनस्पति की सुरक्षा करती हैं। माता पार्वती को श्रृंगार का सामान चढ़ाया जाता है। जिसे खुश होकर माता पार्वती मनोवांछित फल देती हैं।
लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए इस सावन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कराएं रुद्राभिषेक। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
इस व्रत का नियम है कि इस दिन महिलाओं को क्रोध नहीं करना चाहिए। साथ ही मायके से आएं चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है।