सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 12:52 PM IST
सार

शनि जयंती का पर्व शनिदेव की कृपा पाने और शनि दोषों को शांत करने के लिए खास माना जाता है, जानें इस वर्ष इसकी तिथि, महत्व और पूजा करने की सही विधि।
 

विज्ञापन
Shani Jayanti 2026 Date Time Puja Vidhi Importance in hindi
शनि जयंती 2026 - फोटो : amar ujala

Shani Jayanti 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय के देवता माना गया है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। उनकी कृपा से जीवन में सफलता, धन और स्थिरता आती है, वहीं उनकी नाराजगी से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि लोग शनि से जुड़े दोषों को लेकर काफी सजग रहते हैं। इन प्रभावों को शांत करने और शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनि जयंती का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा और उपाय करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस वर्ष शनि जयंती की तिथि और इसे मनाने की सही पूजा विधि।


Khappar Yog 2026: 1 मई से खप्पर योग, इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
Mangal Uday 2026: 02 मई को मंगल होंगे उदय, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Trending Videos
Shani Jayanti 2026 Date Time Puja Vidhi Importance in hindi
शनि जयंती तिथि - फोटो : अमर उजाला AI

शनि जयंती तिथि 
ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि आरंभ: 16 मई ,  शनिवार,  प्रात:काल 05:11 बजे 
ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि समाप्त: 17 मई , रविवार, दोपहर 01:30 बजे तक 
इस प्रकार उदया तिथि के अनुसार शनि जयंती का महापर्व 16 मई 2026 को मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2026 Date Time Puja Vidhi Importance in hindi
नजदीकी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। - फोटो : adobe stock

शनि जयंती पूजा विधि

  • सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करें, स्नान के पानी में काला तिल मिलाना शुभ माना जाता है।\
  • स्नान के बाद स्वच्छ और सादे वस्त्र पहनकर मन को शांत रखें और पूजा का संकल्प लें।
  • नजदीकी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
  • पूजा में नीले या गहरे रंग के फूल चढ़ाएं और काला तिल अर्पित करें।
  • काली उड़द की दाल, लोहे की वस्तु और काले वस्त्र भी अर्पित करना शुभ माना जाता है।
  • शनिदेव की कृपा के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • शनि चालीसा और शनि मंत्रों का श्रद्धा के साथ पाठ करें।
  • अंत में शनिदेव से अपने कष्टों को दूर करने और जीवन में स्थिरता व सुख की कामना करें।
Shani Jayanti 2026 Date Time Puja Vidhi Importance in hindi
सरसों का तेल और चाय पत्ती जैसी आवश्यक वस्तुओं का भी दान करना शुभ माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

शनि जयंती के उपाय 

  • शनि जयंती के दिन शनि मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखा दीपक बनाकर सरसों के तेल से जलाएं।
  • इस दिन जरूरतमंद या दिव्यांग व्यक्ति को काले जूते, काला छाता और काले रंग के वस्त्र दान करें।
  • सरसों का तेल और चाय पत्ती जैसी आवश्यक वस्तुओं का भी दान करना शुभ माना जाता है।
  • शनि जयंती पर शनि देव के मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का अधिक से अधिक जाप करें।
  • श्रद्धा और नियम से किए गए ये उपाय शनिदेव की कृपा दिलाने वाले माने जाते हैं।
विज्ञापन
Shani Jayanti 2026 Date Time Puja Vidhi Importance in hindi
मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा, व्रत और दान करने से जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं। - फोटो : अमर उजाला

शनि जयंती का धार्मिक महत्व 
शनि जयंती को शनिदेव के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर आता है। इस दिन को विशेष रूप से शनिदेव की कृपा प्राप्त करने और शनि से जुड़े दोषों को शांत करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा, व्रत और दान करने से जीवन में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और व्यक्ति को अपने कर्मों का शुभ फल प्राप्त होता है। साथ ही यह दिन आत्मशुद्धि और पाप कर्मों से मुक्ति का अवसर भी माना जाता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed