Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुलसी विवाह 2026: शादी में आ रही है रुकावट तो करें ये खास उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Tue, 17 Nov 2026 12:38 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 17 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

Tulsi Vivah ke Upay: देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन करने की परंपरा है। आइए जानते हैं विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए तुलसी विवाह पर कौन से उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2026 Upay for marriage Jaldi Shadi ke Upay Tulsi Vivah Puja Vidhi,
शीघ्र विवाह के लिए उपाय - फोटो : AI

Tulsi Vivah 2026 Upay: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह कराने से सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। जिन युवक-युवतियों की शादी में देरी हो रही है या जिन्हें मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है, वे इस दिन विशेष पूजा और उपाय कर सकते हैं। साल 2026 में तुलसी विवाह 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन करने की परंपरा है। आइए जानते हैं विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए तुलसी विवाह पर कौन से उपाय करने चाहिए।

Trending Videos
Tulsi Vivah 2026 Upay for marriage Jaldi Shadi ke Upay Tulsi Vivah Puja Vidhi,
तुलसी विवाह 2026: शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय - फोटो : Adobe stock

तुलसी विवाह 2026: शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय
तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराएं: जिन युवक-युवतियों के विवाह में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, वे तुलसी विवाह के दिन घर में इस अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं। इसके लिए तुलसी का पौधा और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप की व्यवस्था करें। गन्ने से विवाह का मंडप तैयार करें और इसे फूलों से सजाएं। माता तुलसी को नए वस्त्र और सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। वहीं, भगवान शालिग्राम को नए वस्त्र और जनेऊ चढ़ाएं। इसके बाद विधि-विधान से विवाह संपन्न कराएं और तुलसी विवाह की कथा सुनें। मान्यता है कि इससे विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।

Tulsi Vivah 2026 Upay for marriage Jaldi Shadi ke Upay Tulsi Vivah Puja Vidhi,
तुलसी विवाह 2026: शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय - फोटो : adobe stock

हल्दी से करें यह उपाय: तुलसी विवाह के दिन स्नान के पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद माता तुलसी को हल्दी अर्पित करके शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें। ज्योतिष शास्त्र में हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है। बृहस्पति को विवाह और वैवाहिक सुख का कारक ग्रह माना गया है।

हल्दी की गांठ का उपाय: विवाह की कामना रखने वाले लोग हल्दी की एक साबुत गांठ लें। उस पर अपना नाम लिखें और मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रार्थना करें। इसके बाद गांठ पर पीला धागा लपेटकर तुलसी के गमले की मिट्टी में दबा दें। फिर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम से शीघ्र विवाह का आशीर्वाद मांगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tulsi Vivah 2026 Upay for marriage Jaldi Shadi ke Upay Tulsi Vivah Puja Vidhi,
तुलसी विवाह कराने के धार्मिक लाभ - फोटो : Adobe Stock

तुलसी विवाह कराने के धार्मिक लाभ


शीघ्र विवाह की कामना: मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से अविवाहित युवक-युवतियों को विवाह संबंधी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।

दांपत्य जीवन में खुशहाली: विवाहित जोड़े भी तुलसी विवाह का आयोजन कर सकते हैं। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और सामंजस्य बनाए रखने की कामना की जाती है।

कन्यादान का पुण्य: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह संपन्न कराने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Tulsi Vivah 2026 Upay for marriage Jaldi Shadi ke Upay Tulsi Vivah Puja Vidhi,
तुलसी विवाह कराने के धार्मिक लाभ - फोटो : Adobe Stock

भगवान विष्णु की कृपा: तुलसी विवाह में शालिग्राम स्वरूप में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

सौभाग्य में वृद्धि: तुलसी माता की पूजा करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

चाणक्य नीति: इन 6 स्थितियों में चुप रहना माना जाता है बेहतर, बिना मांगे न दें सलाह

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed