{"_id":"5d3e8fd28ebc3e6cdf2c93a6","slug":"avoid-to-do-these-things-on-tuesday-for-your-happiness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tuesday Tips : भूलकर भी न करें आज ये चार काम, मंगल की बजाय होता है अमंगल","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
Tuesday Tips : भूलकर भी न करें आज ये चार काम, मंगल की बजाय होता है अमंगल
हमारे यहां लोक परंपरा और ज्योतिष के अनुसार दिन के हिसाब से कार्य करने के शुभ-अशुभ फल बताए गए हैं। आइए जानते हैं मंगलवार के दिन किन कार्यो को भूलकर भी नहीं करना चाहिए —
2 of 5
मंगल के उपाय
मंगलवार को गलती से भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उड़द खाने से शनि मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी हो सकता है। उड़द का संबंध शनि से है।
3 of 5
मंगल के उपाय
मंगलवार के दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंगल के उपाय
बड़े भाई के साथ विवाद मंगल का संबंध बड़े भाई से माना गया है। भाई से विवाद मंगल को खराब करता है, जिससे दुर्घटना और कष्ट का सामना करना पड़ता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
मंगल के उपाय
इस दिन भूमि नहीं खोदनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव बढ़ता है। इसका कारण यह है कि मंगल को भूमिपुत्र माना गया है। इसलिए मंगलवार के दिन घर की नींव रखना शुभ नहीं माना गया है।
नोट : यह लेख लोक परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं आधारित है। अमर उजाला किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता और न ही ऐसे किसी प्रयोग के परिणाम का दावा करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।